बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि एक परिवार सालों से पीएम नरेंद्र मोदी को नष्ट करने की कोशिश में जुटा हुआ है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘सालों से एक राजवंश पीएम नरेंद्र मोदी को नष्ट करने में लगा हुआ है। लेकिन उनके लिए दुख की बात है कि पीएम मोदी का 130 करोड़ भारतीयों से गहरा जुड़ाव है। वह उनके लिए जीते हैं और उनके लिए ही काम करते हैं।’ उन्होंने आगे लिखा कि जो उन्हें नष्ट करना चाहते हैं, वह खुद ही अपने दल को नष्ट कर लेंगे।
नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘हाल के वर्षों में, फिर चाहे वह डोकलाम मुद्दा हो या फिर वर्तमान मुद्दा, राहुल गांधीजी भारतीय सेना के बजाय चीनियों से ब्रीफिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं।’ नड्डा ने पूछा कि आखिर क्यों एक परिवार कमजोर भारत और ताकतवर चीन की चाहत रखता है। कांग्रेस में ही कई नेताओं ने एक परिवार के राजवंश को अस्वीकार कर दिया है।
For years, one dynasty has been trying to destroy PM @narendramodi.
Sadly for them, PM Modi’s connect with 130 crore Indians is deep-rooted. He lives and works for them.
Those who want to destroy him will end up only further destroying their own party.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 20, 2020
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि साल 1950 से, चीन ने एक ऐसे राजवंश में रणनीतिक निवेश किया है, जिसने उन्हें समृद्ध लाभांश दिया है। चाहे वह 1962 को याद करें, यूएनएससी सीट का छोड़ना हो, यूपीए के वर्षों में चीन को बहुत सारी जमीनें देना हो या फिर आरजीएफ फंड आदि।
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज हमने फिर से (फेल) प्रोजेक्ट राहुल गांधी रि-लॉन्च को देखा। वह हमेशा की तरह, तथ्यों पर कमजोर और कीचड़ उछालने पर मजबूत थे। रक्षा और विदेश नीति के मामलों का राजनीतिकरण करने का प्रयास 1962 के अपने पिछले पापों को धोने और भारत को कमजोर करने के लिए एक राजवंश की हताशा को दर्शाता है।







