यूपी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर खूब कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं। कई बार ये नेता विवादित बयान देने से भी नहीं चूकते। सपा ज्यादा समाजवादी पार्टी के नेता विवादित बयानों के लिए चर्चा में आ रहे हैं। विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उन प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन फिर ये नेता अनाप-शनाप बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वह मेरठ से समाजवादी पार्टी विधायक रफीक अंसारी का है। वायरल वीडियो में सपा नेता रफीक कहते दिख रहे हैं कि मौजूदा भाजपा सरकार ने बीते पांच सालों में खूब हिंदूगर्दी मचाई है।
#UPDATE | FIR registered against Rafiq Ansari, SP MLA from Meerut for allegedly inciting religious sentiments. https://t.co/7jwhHPS02v
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 2, 2022
उन्होंने कहा, बीते पांच सालों में सरकार ने मुस्लिमों को दबाने की कोशिश की है। वह कह रहे हैं कि मेरठ के मुसलमान, नौजवानों को कभी दबाया नहीं गया, लेकिन भाजपा ने आपको दबाने की कोशिश की। हालात ठीक नहीं हैं, उनकी सरकार बनी तो मेरठ में गुंडे होंगे। वह आगे कहते हैं कि इस सरकार ने आपको दबाने, कुचलने और खत्म करने का काम किया। इस सरकार के हालात बहुत खराब हैं लेकिन इस सरकार से लड़ने के लिए कोई ताकत हमारे पास नहीं है। सपा विधायक रफीक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने विधायक रफीक के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







