बीजेपी के कुछ नेता और सीएम ऐसे फिजूल के बयान देते रहते हैं जिससे न केवल उनकी फजीहत तो होती है साथ ही पार्टी भी उनके बयान से किनारा कर लेती है। ऐसा ही एक बयान त्रिपुरा के सीएम विप्लव देब का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उनका कहना है कि बीजेपी आने वाले समय में श्रीलंका और नेपाल में अपनी सरकार बनाने जा रही है। इसके लिये वो 2018 में अमित शाह से हुए एक मुलाकात का जिक्र भी करते हैं।
इससे पहले भी विप्लब देब रोजगार को लेकर दे चुके हैं उनके अनुसार पान की दुकान खोलना भी एक प्रकार का रोजगार ही है। उनके इस बयान को लेकर भी उनकी बड़ी छीछालेदर हुई थी। देब दो करोड़ रोजगार देने की बात का बचाव कर रहे थे।
उनसे पहले भाजपा के ही दिग्गज नेता ने गाय पालने को ही रोजगार बता दिया था। वैसे तो पीएम मोदी व उनके कैबिनेट के अनेक मंत्री पकौड़ा तलने और ठेला लगाने को भी रोजगार बता चुके हैं। इस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी ट्रोल किया गया था। शिक्ष्ज्ञित बेरोजगार युवकों ने कहा कि इंजीनियरिंग और सीए करने के बाद पकौड़ा नहीं तलेंगे। नेता और मंत्री अपने बच्चों को पढ़ने के बाद पकौड़े तलने का ठेला क्यों नहीं लगवाते हैं।








