#MahPolitics#Shivsena#MahaGovt.#CMShinde#DyCMDevendraFadanvis#ExCMUdhawThakere#MahaBJP#RebelMLA’s#
महाराष्ट्र पॉलिटिक्स शिंदे गुट के लगभग दो दर्जन विधायक करेंगे बागी
चार माह पहले महाराष्ट्र में शिंदे गुट और भाजपा ने मिलकर साझा सरकार बनायी थी। लेकिन यह चर्चा हो रही है कि बहुत जल्द शिंदे गुट के लगभग दो दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वैसे यह तो होना ही था क्यों कि ठाकरे गुट से बगावत कर चालीस विधायकों ने शिंदे का साथ दिया और प्रदेश में भाजपा के सहयोग से सरकार बनायी। लेकिन इस सरकार के बनने से केवल एकनाथ शिंदे और भाजपा को ही फायदा हुआ है। शिंदे प्रदेश के सीएम बन गये और भाजपा को महाराष्ट्र में सरकार चलाने का मौका मिल गया है। लेकिन उन चालीस विधायकों को कुछ खास हासिल नहीं हुआ। ये बात और है कि यह अफवाह फैलाई गयी कि भाजपा ने हर विधायक को 50—50 करोड़ पार्टी छोड़ने के लिये दिये थे। यह भी चर्चा में था कि बागी विधायकों को अहमदाबाद और गौहाटी में रहने खाने के साथ चार्टर प्लेन का सारा खर्चा भाजपा ने उठाया था। भाजपा किसी तरह महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने को बेताब थी। उनका यह सपना एकनाथ शिंदे एण्ड कंपनी ने पूरी कर दी।
सामना समाचार पत्र में छपे संपादकीय में यह लिखा गया है कि शिंदे गुट के 2 दर्जन विधायक एक बार फिर पाला बदलने की फिराक में हैं। यह भी लिखा कि प्रदेश में सरकार तो भाजपा ही चला रही है। शिंदे तो नाम के ही सीएम हैं काम तो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ही चला रहे हैं। दिल्ली में शिंदे की कोई पकड़ या पहुंच नहीं है। दिल्ली दरबार में तो पूर्व सीएम फडणवीस का जलवा है। अगर ऐसा होता है तो एकनाथ शिंदे का भगवान ही मालिक होगा। भाजपा वैसे भी विधायकों की खरीदफरोख्त के लिये जानी जाती है। शिवसेना को तोड़ने में भाजपा ने ही एकनाथ शिंदे को उकसाया था। अब जब कि महाराष्ट्र में भाजपा का सिक्का चल गया है तो वो बैकसीट से सरकार क्यों चलायेगी। वैसे भी एक पांच साल का मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम क्यों बना रहे है। भाजपा के लिये शिंदे गुट अब सिर्फ बोझ हो गया है। अत: शिंदे गुट के असंतुष्ट विधायकों को भाजपा एक बार फिर चारा डाल सकती है। इस प्रकार भाजपा सिद्ध कर देगी कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको उसने ठगा नहीं।








