#KarnatakNews#LingayatCommunity#SeerShivmoorthiSucidecase#NarendraGiriMurderCase#HoneyTrapCase#KarnatakGovt.#
Samar Anarya
हिंदू लिंगायत स्वामी और एक बड़ी पीठ के मुखिया एक और स्वामी ने आत्म हत्या से मौत चुन ली या उन्हें चुननी पड़ी- कथित सुसाइड नोट में हनी ट्रैप में फँसाये जाने की बात लिखे हैं। ये कि एक महिला ने अंतरंग क्षणों का वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर रही थी। पर ये नहीं लिखे हैं कि स्वामी होकर महिला के साथ कर क्या रहे थे।

तिस पर यह हाल फ़िलहाल में ही हिंदू बाबाओं के इन्हीं हालात में आत्महत्या से मरने की तीसरी घटना है। उन सब के पास अथाह पैसा और संपत्ति के बाद भी। पिछले साल इलाहाबाद की बाघंबरी गद्दी के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी ने आत्म हत्या कर ली थी- मुख्य आरोप उनके सबसे करीबी शिष्य आनंद गिरी पर है जो अपनी बॉलीवुड स्टारों को भी मात देने वाली जीवन शैली के लिए चर्चित हैं।

महंत नरेंद्र गिरी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के। अध्यक्ष थे, माने भारत में संतों के सबसे बड़े नेता। इस साल महंत नरेंद्र गिरी का कमरा खोला गया तो दस करोड़ रुपये नक़द, करोड़ों का सोना और दस क्विंटल घी मिला- इतना नक़द कमरे में क्यों रखे थे राम जाने! इसके कुछ साल पहले भैयू महाराज ने ठीक इन्ही परिस्थियों में ख़ुद को गोली मार ली थी। सोचिए कि देश में हो क्या रहा है। जिन्हें हिंदू समाज का आदर्श होना चाहिए वे यहाँ तक कैसे पहुँच रहे हैं।

सिर्फ़ हिंदू जगाने के नारों से कुछ ना होने वाला है।

https://www.newindianexpress.com/states/karnataka/2022/oct/26/lingayat-seer-found-dead-in-karnatakas-kanchugal-bande-math-was-honey-trapped-suspect-police-2511900.amp
यह लेख स्वतंत्र पत्रकार का है ये उनके अपने विचार हैं इससे वेबसाइट का सहमत व जिम्मेदार होना जरूरी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here