#UP Politics# Gen. Election 2024# Mafia BJP MP Braj Bhooshan Singh# UP BJP# JDS MP Prajwal revanna# Karnatak viral Sex cd Case# PM Modi# INDIA Block# NDA update#
आखिरकार भाजपा ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए यूपी की एक खास संसदीय क्षेत्र का फैसला कर लिया है। पिछले दो सालों से इस बात पर मंथन किया जा रहा था कि यूपी के इस बाहुबली सांसद का क्या किया जाये। पार्टी नेतृत्व मसले को आहिस्ता से सुलझाने की फिराक में था। 190 सीटों पर मतदान होने के बाद उन्होंने यह तय किया कि महिला उत्पीड़ने में आरोपी इस सांसद का टिकट काटने में ही सलामती है। पार्टी ने बाहुबली और दबंग सांसद के प्रभाव से वाकिफ है कि इसका टिकट काटने से आस पास की आधा दर्जन सीटों पर असर हो सकता है। लेकिन कर्नाटक में राहुल गांधी ने एक जनसभा में यह कहा कि पीएम मोदी एक मॉस रेपिस्ट के समर्थन में प्रचार करने के साथ उसके लिये वोट मांगे।
इसलिये नरेंद्र मोदी को देश की हर महिला से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिये। वैसे भी भाजपा हर उस अपराधी के पीछे खड़ी दिखी है जो महिला शोषण और उत्पीड़न का दोषी दिखा है। इस बात को इंडिया ब्लाक अपनी हर रैली व प्रचार में प्रमुखता से कर रहे हैं। इससे बचने के लिये भाजपा ने कैसरगंज संसदीय सीट से ब्रज भूषण का टिकट काटते हुए उसके बेटे करण भूषण को टिकट दे दिया गया है। इसके साथ ही यह कहा जा सकता है कि अब माफिया ब्रज भूषण सिंह का राजनीतिक कॅरियर का खात्मा हो गया है।
ब्रज भूषण का पत्ता कटने से क्षेत्र में बेचैनी
यूपी में लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का मतदान सिर पर है। ऐसे में प्रदेश के द्रिग्गज और माफिया बाहुबली नेता अभी तक टिकट मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐन मौके पर पार्टी नेतृत्व ने उनका टिकट काट कर उन्हें हिला दिया है। ये बात और है कि उनकी जगह उनके बेटे करण भूषण को कैसरगंज से टिकट दे दिया है। टिकट कटने से बाहुबली और कई बार के सांसद मन मसोस कर रह गये हैं। एक डेढ़ माह पहले वो सीना ठोक कर पत्रकारों से कहते थे कि कौन काटेगा उनका टिकट। तुम काटोगे है तुम्हारी हिम्मत। वो किसी के साथ भी बुरा बर्ताव करने से नहीं चूकते थे। तीखे सवाल पूछने वो कई महिला पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। पिछले तीस साल से इस सांसद की गोंडा और उसके आसपास के जिलों में धाक चल रही थी। ये भी मालूम हो कि उनके ऊपर लगभग 40 मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या का मामला भी है। 
कैसरगंज से भाजपा का नया उम्मीदवार
भातपा ने कैसरगंज से अपने नये उम्मीदवार का नाम ऐलान कर दिया है। वहां से भाजपा ने प्रतीक भूषण को मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा ने अपने छह बार के सांसद बाहुबली माफिया व पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह काट दिया है। यहां से अब उनके बेटे करण भूषण को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। ये सब डैमेज कंट्रोल के हिसाब से किया गया है। पिछले डेढ़ साल से कुश्ती संघ की कुछ महिला खिलाड़ियों ने अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसे लेकर उनक दो मामले भी दिल्ली में दर्ज किये गये हैं। वो फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं। लेकिन भाजपा ने न तो उन्हें निलंबित किया और न ही उनसे इस्तीफा मांगा था। देश में यही चर्चा चल रही थी कि पार्टी इन्हें इस बार चुनाव में टिकट देती है या नही। पार्टी ने मामले को निपटाने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखायी। लेकिन ऐन मौके पर ब्रजभूषण शरण से पल्ला झाड़ लिया। लेकिन दूसरी तरफ उनके ही परिवार के सदस्य को उनकी सीट से पार्टी का उम्मीदवार बना कर ब्रज भूषण की नाराजगी को कम करने की चाल भी चली है।








