चुनावी गतिविधियों के चलते किसी राजनेता की पत्नी से इतनी बात बिगड़ जायेगी इस बात का किसी को अंदाजा नहीं थ्ज्ञाकि मामला तलाक तक पहुंच गया। यह मामला प बंगाल की राजनीति से जुड़ा हुआ है। एक सांसद की पत्नी ने अपनी पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया। सांसद पति को इतना बुरा लगा कि उन्होंने पत्नी को तलाक का नोटिस भिजवा दिया। साथ ही यह बयान दिया कि ममता सरकार को बर्बाद करने के लिये खून की आखिरी बूंद तक संघर्ष करेंगे।
मामला बीजेपी के सांसद सौमित्र खान से जुड़ा हुआ है। भाजपा सांसद सौमित्र खान किसी समय में सीएम ममता के खास हुआ करते थे। 2014 में टीएमसी के टिकट पर पहली बार सांसद बने थे। लेकिन 2019 के आम चुनाव में उन्होंने टीएमसी का दामन छोड़ बीजेपी का कमल थाम लिया।
ऐसे में चर्चा होना तो लालिमी है कि पति भाजपा का सांसद है तो दूसरी ओर पत्नी सत्ता दल के साथ हो गयी है। प बंगाल में टीएमसी की सरकार पिछले दस साल से चल रही है। ममता बनर्जी प्रदेश की लोकप्रिय मुख्यमंत्री के तौर धाक बनाये हुए हैं। वैसे बीजेपी सांसद पहले टीएमसी के सांसद होते थे लेकिन पिछले आम चुनाव में टीएमसी का साथ छोड़ कर बीजेपी के टिकट पर जीत कर सांसद बन गये थे।
पूर्व टीएमसी सांसद सौमित्र खान 2019 में बीजेपी में शामिल हुए और चुनाव लड कर सांसद बन गये। उस दौरान उनकी पत्नी सुजाता मंडल खान ने अपने पति के लिये जमकर प्रचार किया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सुजाता मंडल खान ने ममता बनर्जी की पार्टी ज्वाइन कर ली है। लोगों को यह सुनकर अजीब लग रहा है कि बीजेपी सांसद की पत्नी अचानक टीएमसी में क्यों शामिल हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here