Board Exams 2021: कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में देशभर के सभी स्कूल कई महीनों तक बंद रहे, जिसकी वजह से छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. हालांकि अधिकतर स्कूल ऑनलाइन क्लासेस के जरिए छात्रों का सिलेबस पूरा कराने की कोशिश कर रहे हैं. सीबीएसई समेत कई केंद्रीय और राज्य के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों के आने के बाद कई छात्र तनाव में आ जाते हैं. आज आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जो आपको तनाव से दूर रखकर आपके रिजल्ट को बेहतर बना सकते हैं.

तनाव की वजह ढूंढकर समाधान करें

अगर आप बोर्ड परीक्षाओं की वजह से तनाव ले रहे हैं, तो सबसे पहले उस वजह को ढूंढें. अगर आपको लगता है कि सिलेबस कम्प्लीट न होने आप चिंताग्रस्त हैं, तो किसी शिक्षक की मदद ले सकते हैं. अगर आपको लगता है कि ट्यूशन से आप इसे जल्दी कवर कर सकते हैं, तो यह विकल्प आपको परेशानी से निकाल सकता है. अगर आपको लगता है कि आपका कोई विषय कमजोर है, तो उस पर ज्यादा फोकस करके उसे मजबूत बनाएं.

एक्सरसाइज करें और खेल में हिस्सा लें

खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए हर दिन एक्सरसाइज करें. आप अपने शेड्यूल के अनुसार एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने पसंदीदा खेल खेलें. इससे आप मानसिक रूप से बेहतर फील करेंगे. आप फिजिकल एक्टिविटीज में भी हिस्सा ले सकते हैं.

पौष्टिक आहार लें

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक खाना बेहद जरूरी होता है. एग्जाम के दौरान आप पौष्टिक खाने से खुद को तनाव से दूर रख सकते हैं. इस दौरान जंक फूड से दूरी बना लें. जंक फूड खाने से आप खाना नहीं खा पाते और जरूरी पौष्टिक तत्व शरीर में नहीं पहुंच पाते.

पर्याप्त नींद लें

छात्रों को तनाव से दूर रहने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए. पर्याप्त नींद नहीं लेने से आपकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जो छात्रों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. कोशिश करें कि पढ़ाई के शेड्यूल में नींद के लिए भी पर्याप्त समय रखें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here