बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने आज इंटरमीडिएट परीक्षा के तीनों स्ट्रीम के नतीजे आज जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स यहां नीचे दिए गए लिंक पर चेक करें रिजल्ट
लड़कियों ने बाजी मारी:
इस बार भी इंटर रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। आर्ट्स में मधु भारती और कैलाश कुमार ने 463 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। कॉमर्स में सुंगधा ने 471 अंकों के साथ और साइंस में सोनाली ने टॉप किया है। तीनों ही जगह लड़कियां ही टॉपर हैं। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
रिजल्ट की घोषणा के समय शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि तीनों संकाय में टॉपर बेटियां हैं।यह रिजल्ट बेटियों के बीच शिक्षा के प्रचार प्रसार का सूचक है। तभी बेटियां तीनों संकाय में आगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है।
स्टूडेंट्स यहां आसानी से अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं। इस बार कोविड-99 महामारी को देखते हुए बिहार बोर्ड इंटर में हर स्ट्रीम में आब्जेक्टिव सवालों की संख्या बढ़ाई थी। सिलेबस को भी कम किया गया था। 13 मार्च को परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी गईं थी और उस पर आपत्तियां भी मांगी गई थी। ये हैं तीनों टॉपर्स
पिछले साल के नतीजों के पास फीसदी पर नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो पिछले साल 80.44 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे। नतीजे बिहार बोर्ड के सभागार में जारी किए गए। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी साथ थे। पिछले साल ऑनलाइन ही नतीजे जारी किए गए थे। इंटर परीक्षा में राज्यभर से कुल 13,50,233 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॅार्म भरा था, जिसमें 7,03,693 छात्र तथा 6,46,540 छात्राएं हैं। पटना जिला में 80,882 विद्यार्थी हैं जिसमें 39,093 छात्राएं एवं 41,789 छात्र हैं।
BSEB bihar board 12th resut 2021: 2020 में बिहार बोर्ड ने रचा था कीर्तिमान, इस बार भी जल्दी जारी किया रिजल्ट
कोरोना काल में जहां 2020 में बिहार बोर्ड ने कीर्तिमान रचा था, वहीं इस साल भी बिहार बोर्ड मार्च में ही रिजल्ट जारी करने में अव्वल रहा है। बिहार बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मार्च से 19 मार्च तक चला था। इसके लिए एक नए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भी किया गया था। फरवरी में बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं आयोजित की गईं थी। 2020 में इतना प्रतिशत गया था था रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। 2020 में प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए थे। 2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।







