Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। बजट के बाद आम लोगों के जहन में जो सबसे पहले ख्याल आता है वह यह है कि अब क्या सस्ता होगा और क्या महंगा? तो यहां उन वस्तुओं की सूची दी गई है जो FY23 में सस्ती और महंगी हो जाएंगी–

मोबाइल फोन होगा सस्ता
2022-23 के केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तावित के रूप में, मोबाइल फोन और मोबाइल फोन चार्जर समेत आमतौर पर उपयोग की जाने वाली बड़ी संख्या में सामान सस्ता होने के लिए तैयार हैं। 

सस्ते होंगे हीरे के गहने
वित्त मंत्री ने भारत में निर्मित कृषि क्षेत्र के लिए उपकरणों और उपकरणों पर छूट के विस्तार की घोषणा की। यानी अब खेती का सामान सस्ता होगा। इसके अलावा बजट में कट और पॉलिश्ड डायमंड पर कस्टम ड्यूटी में 5% की कटौती की गई है। यानी गहने सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा चमड़े का सामान और स्टील सस्ती होगी। बटन, ज़िपर, चमड़ा, पैकेजिंग बॉक्स, सस्ता होगा। श्रिंप एक्वा कल्चर पर ड्यूटी कम की गई है।  

छातों पर बढ़ा कस्टम ड्यूटी
वहीं, छाते खरीदना महंगा हो जाएगा। छातों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया गया है। साथ ही भारत में बनाई जा सकने वाली और इम्पोर्ट होने वाली दवा महंगी होगी। 

यहां लिस्ट में देखें क्या सस्ता होगा और क्या महंगा- 

सस्ता     
>> कपड़ा 
>> जेम स्टोन और हीरे के गहने 
>> इमीटेशन जूलरी
>> मोबाइल फोन 
>> मोबाइल फ़ोन चार्जर 
>> पेट्रोलियम उत्पादों के लिए आवश्यक रसायनों पर सीमा शुल्क
>> मेथनॉल सहित कुछ रसायनों पर सीमा शुल्क
>> स्टील स्क्रैप पर रियायती सीमा शुल्क 1 वर्ष के लिए बढ़ाया गया

महंगा 
>> सभी आयातित आइटम महंगे होंगे।  
>> छाते पर ड्यूटी बढ़ी, यानी आपको छाता खरीदना महंगा पड़ेगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here