सुदीक्षा के चाचा का कहना है कि वो गाड़ी से लेकर जा रहे थे रास्ते मे छेड़खानी हुई तो गाड़ी गिर गयी जिससे कि बच्ची की जान चली गयी. छेड़खानी करने वाले लड़कों को मैं नही जानता ना ही उनको मैं पहचानता हूं. पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नही की है. 

लेकिन बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार ने आज कहा है कि ये दुर्घटना का मामला है और बाइक सुदीक्षा का चचेरा नाबालिग भाई निगम चला रहा था और उन्होंने हैलमेट नहीं पहना हुआ था. लड़का बाइक को संभाल नहीं पाया और आगे खड़ी बाइक से उनका वाहन टकरा गया जिसके बाद सुदीक्षा बाइक से गिर गई और उसके सिर में चोट लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here