Edited By Ratna Priya | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सांकेतिक तस्वीर

CBSE class 12 result 2020 delared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट ccbseresults.nic.in पर नतीजे जारी किए हैं। आप इस रिजल्ट पेज पर सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए भी जा सकते हैं।

जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य निजी वेबसाइट्स (indiaresults.com और examresults.net) पर भी नतीजे देखे जा सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक इस खबर में भी दिया जा रहा है।

इस संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है।

CBSE 12th result 2020: एक नजर में रिजल्ट

कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की संख्या – 12,03,595

परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या – 11,92,961

परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या – 10,59,080

कितना रहा कुल पास प्रतिशत – 88.78 फीसदी

छात्राओं का पास प्रतिशत – 92.15 फीसदी

छात्रों का पास प्रतिशत – 86.19 फीसदी

इस साल सीबीएसई 12वीं में स्टूडेंट्स का कुल पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 5.38 फीसदी ज्यादा रहा। पिछले साल कुल 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स सफल रहे थे।

वहीं, इस बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रों की तुलना में 5.96 फीसदी ज्यादा छात्राएं सफल रही हैं।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

CBSE 12th result चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here