CBSE Exam 2021:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10, 12 के प्राइवेट छात्र जो अब तक अपना परीक्षा फॉर्म जमा नहीं करा पाए उनके लिए बड़ी राहत दी है। सीबीएसई में परीक्षा फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2020 से 12 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। वहीं परीक्षा फॉर्म में सुधार की आखिरी तिथि 10-12-2020 से 14-12-2020 तक कर दी है।

सीबीएसई ने अपने लेटेस्ट नोटिस के माध्यम से बताया कि जैसा कि आप सबको पता है कि बोर्ड परीक्षा 2020-21 के लिए प्राइवेट से पढ़ाई करने वाले छात्रों के परीक्षा फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख (बिना लेट फीस) 11.11.2020 थी वहीं लेट फीस के साथ लास्ट डेट 21-11-2020 थी।

लेकिन प्राइवेट के कई छात्रों ने सीबीएसई से गुजारिश की परीक्षा फॉर्म में सुधार की अनुमति दी जाए। वहीं कुछ छात्रों ने परीक्षा फॉर्म जमा कराने की तिथि बढ़ाए जाने की भी गुजारिश की।

इसी को देखते हुए सीबीएसई ने आखिरी बार सीबीएसई 10वीं, 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा कराने/फार्म में करेक्शन करने के लिए विंडो एक बार फिर खोल दी है।

परीक्षा फॉर्म जमा कराने की नई तिथि -05-12-2020 (शनिवार) से 09-12-2020 (बुधवार तक)

परीक्षा फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख-10-12-2020 (गुरुवार) से 14- 12-2020 (सोमवार तक)

खास बातें – 
1- अभ्यर्थी फॉर्म के सभी भागों में करेक्शन कर सकते हैं।
2- अभ्यर्थी उन्हीं विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे जिनके लिए ऑटो जनरेटेड सिस्टम में ही आवेदन कर पाएंगे।
3- आवेदफॉर्म जमा कराने पर 2021 की परीक्षा में बैठने के लिए फ्रेश रोल नंबर बोर्ड द्वारा अलॉट किया जाएगा।

 

आगे पढ़ें सीबीएसई का पूरा नोटिस 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here