देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चौपर के क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें 4 अफसरों के शहीद होने की खबर है। इसके अलावा तीन लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग मौजूद थे। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। फिलहाल सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हालत के बारे में कोई अपडेट सेना की ओर से नहीं दिया गया है। आइए जानते हैं, इस घटना हर अपडेट…

Wed, 08 Dec 2021 02:51 PM

Helicopter Crash Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने ली जानकारी, कैबिनेट मीटिंग में हुई चर्चा

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चौपर के क्रैश होने की घटना की पूरी जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह से ली है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान उन्होंने हादसे की जानकारी ली। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह इस घटना को लेकर कुछ ही देर में संसद में बयान देंगे।

Wed, 08 Dec 2021 02:48 PM

Helicopter Crash Live: CDS रावत के हेलिकॉप्टर की दुर्घटना सुनकर स्तब्ध हूं- नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की दुर्घटना सुनकर स्तब्ध हूं।

Wed, 08 Dec 2021 02:38 PM

Helicopter Crash Live: चौपर में कुल 14 लोग थे सवार, लेक्चर सीरीज में हिस्सा लेने जा रहे थे CDS

सूत्रों ने कहा कि हेलिकाप्टर में 14 लोग सवार थे। शेष सात लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत जा रहे थे।

Wed, 08 Dec 2021 02:37 PM

Helicopter Crash Live: वायुसेना ने दिए घटना की जांच के आदेश, 3 की हालत गंभीर

वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।

Wed, 08 Dec 2021 02:37 PM

Helicopter Crash Live: सेना ने शुरू किया बचाव अभियान, 4 लोग शहीद

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। हेलिकॉप्टर सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here