CGBSE Chhattisgarh class 12 Result Live Updates : आज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा बोर्ड, CGBSE,कक्षा 12वीं का परिणाम जारी होने वाला है। बोर्ड ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार सीजीबीएसई 12वीं का रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। CGBSE ने मई में कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए थे।

11:06 am– परीक्षाओं का आयोजन अलग तरीके से हुआ था

  • इस साल, कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकीं थीं। छात्रों ने परीक्षा केंद्रों पर जाने के बजाय अपने-अपने घरों में परीक्षाएं दीं।

11:09 am- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जारी होगा रिजल्ट

  • शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाई सिंह टेकम कक्षा 12वीं का रिजल्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी करेंगे। 

11:11 am-  2.5 लाख के करीब छात्रों ने दी हैं परीक्षा 

  • विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के करीब 2.5 लाख छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दी हैं।

11:13 am- ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव प्रो. वीके गोयल ने कहा कि परीक्षा के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in/ और https://results.cg.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

11:18 am-   मार्कशीट कैसे मिलेगी? 

  • सीजीबीएसई 12वीं के नतीजे आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज स्कूल से ले सकते हैं। या फिर छात्र डिजिलॉकर से भी अपने दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

11:24 am-  असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकता है

  • जो छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उनके लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करा सकता है।

11:27 am- 2020 में 78.59% रहा था रिजल्ट

  • साल 2020 में 78.59 प्रतिशत रहा था छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट। 10वीं कक्षा में पास प्रतिशत 73.62% था।

 

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here