राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस बार छठ पूजा पर 20 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत 18 नवंबर को नहाय खाय से होगी। इसके बाद 19 नवंबर खरना, 20 नवंबर शाम का अर्घ्य और 21 नवंबर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ यह संपन्न होगा। इस दौरान नदी, तालाबों इत्यादि पर सूर्य देवता की पूजा की जाती है। 

हालांकि, दिल्ली में इस वर्ष छठ महापर्व की पूजा श्रद्धालुओं को अपने घरों में ही करनी होगी। दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी के राजधानी में कहर को देखते हुए बीते दिनों यह फैसला लिया है।

दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने 11 नवंबर को जारी आदेश में कहा कि सार्वजनिक जगहों, नदी के किनारे घाटों, मंदिरों आदि जगहों पर छठ पूजा मनाने की अनुमति इस वर्ष छठ महापर्व पर नहीं होगी।

कोविड-19 के चलते दिल्ली में इस बार घरों में मनाना होगा छठ महापर्व

 आदेश के अनुसार,“सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस के डीडीसी और सभी संबंधित अथॉरिटीज को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि राष्ट्रीय राजधानी में नवंबर के सार्वजनिक स्थानों/नदी के किनारों/मंदिरों आदि में छठ पूजा न हो।” दिल्ली में प्रदूषण की वजह से पटाखों के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here