पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती होने के बाद थोड़ी राहत महसूस कर रहे लोगों को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बड़ा झटका दिया। शनिवार IGL के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल दी गई जानकारी के अनुसार सीएनजी की कीमतों में बदलाव किया गया है। यानी अब पहले के मुकाबले लोगों को सीएनजी के लिए ज्यादा भुगतान करना होगा। 

क्या होगी नई कीमतें? 

इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया है। 4 दिसंबर की सुबह 6 बजे से दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 53.04 रुपये भुगतान करना होगा। वहीं, गुरुग्राम में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 60.40 रुपये देने होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार करनाल में शनिवार से 1 किलोग्राम सीएनजी के लिए 61.10 रुपये देने होंगे। 

यह भी पढ़ेंः 1 लाख का हो गया 66 लाख रुपये, महज इतने दिनों में निवेशकों की किस्मत ने ली करवट

जानें आपके शहर में क्या रेट? 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 58.58 रुपये प्रति किलोग्राम 

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 63.28 रुपये प्रति किलोग्राम 

गुरुग्राम- 60.40 रुपये प्रति किलोग्राम 

रेवारी- 61.10 रुपये प्रति किलोग्राम 

करनाल और कैथल- 59.30 रुपये प्रति किलोग्राम 

कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 67.82 रुपये प्रति किलोग्राम 

अजमेर, पाली और राजसमंद- 67.31 रुपये प्रति किलोग्राम 

15 नवंबर को क्या था रेट? 

दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी के लिए 52.04 रुपये देने होते थे। 
 
ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद 58.58 रुपये प्रति किलोग्राम 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here