CNG-PNG Price Hike Mumbai : दिल्ली के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL)  ने पीएनजी का दाम प्रति यूनिट 55 पैसा और सीएनजी का दाम 2.58 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिया गया है। इससे पहले MGL ने फरवरी में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए थे। तब सीएनजी 1.50 प्रतिकिलो ग्राम और पीएनजी 95 पैसा प्रति यूनिट महंगा हो गया था। 

योग गुरु रामदेव के ट्रस्ट को दान देने पर मिलेगी टैक्स छूट, 5 साल के​ लिए राहत

पेट्रोल और डीजल से सस्ता है CNG-PNG 

कीमतों में इजाफा के बाद महानगर गैस लिमिटेड ने दावा किया है कि अब भी सीएनजी-पीएनजी, पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी सस्ता है। MGL ने कहा नई कीमतें लागू होने के बाद भी CNG पेट्रोल के मुकाबले 67 प्रतिशत और डीजल के मुकाबले 47 प्रतिशत सस्ता है। ठीक इसी तरह पीएनजी एलपीजी के मुकाबले 35 प्रतिशत सस्ता है। 

दिल्ली में भी बढ़ाई जा चुकी हैं कीमतें 

इससे पहले दिल्ली में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया था। दिल्ली में सीएनजी अब  42.70 रुपए की जगह 43.40 रुपए प्रति किलो मिल रही है। वहीं, पीएनजी की कीमत 28.41 रुपए प्रति यूनिट हो गई। आपको बता दें, इसी महीने पीएनजी की कीमत में 0.91 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। गाजियाबाद में अब पीएनजी 28.36 रुपए प्रति किलो मिलेगी।

Petrol Price Latest: राहत भरा बुधवार, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर लगातार दूसरे दिन भी ब्रेक

कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 के पार 

4 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने देश के विभिन्न शहरों विशेष रूप से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, बिहार, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल, मणिपुर, जम्मू और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here