#PunjabNews#PunjabGovt.#PunjabCong.#AmrinderSingh#MPPraneetKaur#AssemblyElection2022#
पटियाला की कांग्रेस सांसद व पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी श्रीमती प्रणीत कौर ने भी बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। उन्होंने आज एक ट्वीट कैप्टन फार 2022 कर ये साफ कर दिया है अब वो कांग्रेस से किनारा कर रही है। उन्हे पंजाब प्रभारी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का नोटिस दिया है। 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस अपने अंदरूनी मसले ही नही सुलझा पा रही है।
पिछले चार महीनों से पंजाब में कांग्रेस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू में घमासान छिड़ा बाद में सीएम को इस्तीफा देना पड़ा और उन्होंने पार्टी से किनारा कर लियां। हाल ही में उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बना ली। इधर कांग्रेस ने पंजाब का सीएम चन्नी को बना दिया। साथ ही नवजोत सिद्धू को प्रदेश की बागडोर दे दी। लेकिन सुना जा रहा है कि चन्नी और सिद्धू में भी रस्साकशी चल रही है।
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व सीएमअमरिंदर सिंह के खिलाफ मुहिम चलाी और सीएम ने पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन आला कमान ने पंजाब का सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बना दिया और सिद्धू के अरमान पूरे नहीं हुए। इन हालातों में नारज होेकर सिद्धू ने आला कमान को अपना इस्तीफा भेज दिया। लेकिन बाद में बड़े नाटकीय तरीके से अपना इस्तीफा वापस ले लिया।
कांग्रेस को अन्य विपक्षियों के अलावा अंदरूनी कलह से भी जूझना पड़ रहा है। पंजाब में पहले से ही अकाली दल और आम आदमी पार्टी कमर कस कर प्रचार कर रही है। वहीे पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन कर चुके है। इसे भाजपा का समर्थन मिलने की आसार है। इस संबंध में अमरिंदर सिंह अमित शाह से मिल चुके है। वैसे भी भाजपा का पंजाब में कोई प्रभाव नहीं है उसे भी कैप्टन जैसा रसूखदार नेता चाहिये जिसके सहारे वो पंजाब में अपन पैर टिका सके।








