अगर लोग जागरूक रहें तो इस कोरोना वायरस से बचा जा सकता है… लेकिन लोगों की लापरवाही की वजह से ये वायरस और ज्यादा खतरनाक और जानलेवा हो चुका है. ब्रिटेन से भारत आए बहुत से यात्रियों के साथ ऐसा ही हो रहा है… दो दिन पहले जो यात्री भारत आए थे.. उनमें से कई पॉजिटिव पाये गये हैं… और कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने लक्षण छिपाए हैं… कई कोरोना की जांच से ही भाग निकले… सरकार पिछले एक महीने में ब्रिटेन की यात्रा करने वालों या उनके संपर्क में आने वालों को आगे आने के लिए कह रही है, लेकिन लोग ऐसा नहीं कर रहे… हालांकि ऐसे ही लोगों के लिए नागपुर के एक युवक मिसाल बनकर आए हैं… जो ब्रिटेन से लौटे थे… तो कोरोना पॉजिटिव हो गए.. और अब आगे आकर अपने बारे में सरकार को उन्होंने खुद जानकारी दी है.

सरकार दावा कर चुकी है कि जनवरी तक वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा और इसके लिए तैयारियां बहुत पहले से चल रही हैं… राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार की तैयारियां पूरी भी हो चुकी हैं… आने वाली 28 और 29 तारीख को इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक ड्राईरन किया जा रहा है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here