कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। इसमें टॉप 15 राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, एमपी, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, असम और ओडिशा हैं। हालांकि इन राज्यों में रिकवरी रेट भी बेहतर हुआ है।

Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • देश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्‍या 6 लाख 4 हजार से अधिक हो चुकी है, जबकि 17 हजार से अधिक लोगों की मौत
  • महाराष्ट्र, दिल्‍ली, तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा मामले सामने
  • देश के टॉप 15 राज्‍यों चंडीगढ़, मेघालय, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ आदि में कोरोना से मरीज तेजी से हो रहे ठीक

नई दिल्ली

कोरोना वायरस (Coronavirus in India) का संक्रमण देशभर में तेजी से फैल रहा है। देश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्‍या 6 लाख 4 हजार से अधिक हो चुकी है, जबकि 17 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना ने देश के कुछ राज्‍यों को बुरी तरह से चपेट में ले रखा है। महाराष्ट्र, दिल्‍ली, तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्‍यों में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर भी है। देश के टॉप 15 राज्‍यों चंडीगढ़, मेघालय, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ आदि में कोरोना से मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं।

कोरोना वायरस से देश में रिकवर होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब कोरोना का रिकवरी रेट (Recovery Rate) 59.52 प्रतिशत हो गया है। यानी एक्टिव मामलों की तुलना में तीन लाख 59 हजार 859 ज्यादा मरीज रिकवर हो गए। देश भर में पिछले पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,881 Covid-19 रोगियों को ठीक किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में वर्तमान में 2,26,947 एक्टिव मामले हैं, जो कि अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

NBT

महाराष्ट्र में 93154 मरीज ठीक

देश में महाराष्ट्र, दिल्‍ली, तमिलनाडु, गुजरात, यूपी समेत 15 राज्यों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आने के साथ ही यहां पर रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 93154 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली में 59992, तमिलनाडु में 52926 मरीज ठीक हुए हैं। गुजरात में 24030, यूपी 16629, राजस्थान 14574, पश्चिम बंगाल 12528, मध्यप्रदेश 10655, हरियाणा 10499, तेलंगाना 8082, कर्नाटक 8086, बिहार 7946, आंध्रप्रदेश 6988, आसाम 5851 और ओडिशा में 5353 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।

NBT

चंडीगढ़ में सबसे तेजी से ठीक हो रहे कोरोना मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में टॉप 15 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना से संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसमें चंडीगढ़, मेघालय, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, बिहार, मिजोरम, एमपी, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, हरियाणा, लद्दाख और उत्तर प्रदेश का नाम शामिल है। रिकवरी रेट को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिये हैं उसमें सबसे ऊपर चंडीगढ़ है। यहां का रिकवरी रेट 82.3 प्रतिशत है। इसके बाद मेघालय में 80.8, राजस्‍थान 79.6, उत्तराखंड 78.6, छत्तीसगढ़ 78.3, त्रिपुरा 78.3, बिहार 77.5, मिजोरम 76.9, मध्यप्रदेश 76.9, झारखंड 76.6, ओडिशा 73.2, गुजरात 72.3, हरियाणा 70.3, लद्दाख 70.1 और उत्तर प्रदेश में 69.1 प्रतिशत रिकवरी रेट है।

5 दिन में 1 लाख नए केस, क्या कह रही कोरोना की रफ्तार?5 दिन में 1 लाख नए केस, क्या कह रही कोरोना की रफ्तार?तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के मामले भारत में डरावनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। हालात का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि सिर्फ पिछले पांच दिन में एक लाख से ज्‍यादा केसेज सामने आए हैं। हालांकि बारीकी से इन आंकड़ों को देखें तो कई मोर्चों पर भारत को राहत भी मिली है।

भारत में किए गए 91 लाख Covid-19 टेस्ट, जल्द ही छू लेंगे एक करोड़ का आंकड़ा हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि पूरे देश में अब तक लगभग 91 लाख Covid-19 टेस्ट किए गए हैं और जल्द ही यह आंकड़ा एक करोड़ के आंकड़े को छू जाएगा। ये सभी आंकड़े अपने आप में साबित करते हैं कि भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई का मजबूती से सामना किया है और सफल भी रहा है।

आरोग्य सेतु ऐप के साथ आईटी प्रणाली का होगा प्रयोग

दिल्ली में Covid-19 प्रभावित इलाकों में निगरानी का दायरा बढ़ाने और संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने आरोग्य सेतु एप्प को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आधारित एक अन्य प्रणाली के साथ जोड़ने की योजना बनाई है। यह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुझावों के अनुसार दिल्ली सरकार की ओर से Covid-19 से मुकाबले के लिए बनाई गई एक योजना का हिस्सा है। आदेश के अनुसार सभी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों और सभी जिलों के निगरानी अधिकारियों को संशोधित योजना के बारे में बताया गया है, जिसमें आरोग्य सेतु एप्प के साथ आईटीआईएचएएस (इतिहास) सिस्टम के प्रयोग का सुझाव दिया गया है।

केसों की रफ्तार देखिए

  • केसों की रफ्तार देखिए

    भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार पर जरा नजर डालिए। पहले एक लाख केस होने में 109 दिन लगे थे। फिर धीरे-धीरे यह अंतर कम होता गया। यानी केसों की संख्या तेजी से बढ़ती गई।

  • ​राहत की बात

    देश के लिए राहत की बात यह है कि ग्रोथ रेट और मौत के प्रतिशत में गिरावट आई है। ग्रोथ रेट जो पहले 3.6 था वह अब 3.5 प्रतिशत है। वहीं मरनेवालों का ग्रोथ रेट पहले 2.9 प्रतिशत था जो अब 2.6 प्रतिशत है।

  • ठीक होनेवाले मरीजों की दर बढ़ी

    देश में कोरोना वायरस से ठीक होनेवालों की दर भी अच्छी खासी है। कुल 6, 05, 220 केसों में से 3,59,896 लोग तो ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी 2,27,410 केस ऐक्टिव हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो रोजाना 12 हजार से ऊपर-ऊपर ही लोग ठीक हो रहे हैं।

  • अबतक कितनी मौतें

    अच्छी बात यह है कि देश में कोरोना वायरस उतना जानलेवा साबित नहीं हुआ है जैसै अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली में हुआ। भारत कोरोना केसों की संख्या में भले दुनिया में चौथे स्थान पर हो लेकिन जान गंवानेवालो की संख्या बाकी देशों से कम है। यहां अबतक 17 हजार लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं।

‘इतिहास’ सिस्टम के उपयोग से संक्रमितों का चलेगा पता

आदेश में कहा गया कि नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल की अध्यक्षता वाली समिति के सुझाव के अनुसार आरोग्य सेतु एप्प के साथ इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित ‘इतिहास’ सिस्टम के उपयोग से संक्रमितों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सकता है। यह प्रणाली 300 मीटर के क्षेत्र में क्लस्टर स्तर पर संक्रमण के फैलने का अनुमान लगाने में सक्षम है। आदेश में कहा गया कि आरोग्य सेतु एप्प को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Web Title corona update in india: top 15 states in the country, where corona recovery rate improved(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here