कोरोना वायरस के देश में बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान के अगले फेज का ऐलान हो चुका है। एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा, 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले ऐसे लोगों को, जिन्हें को-मॉर्बिडिटीज है, वे भी वैक्सीन लगा सकेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे। गुजरात में इसकी कीमत 250 रुपये होगी। राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”गुजरात के प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की कीमत 250 रुपये होगी, जबकि सरकारी अस्पतालों में इसे मुफ्त लगाया जाएगा।”





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here