Mon, 29 Jun 2020 07:39:55 (IST)
कोरोना वायरस LIVE अपडेट्सः दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा 5 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 5,28,859 हो गए हैं। इसमें से 2,03,051 ऐक्टिव केस हैं जबकि 3,09,713 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, अबतक कोरोना से कुल 16,095 मौतें हुई हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख के पार पहुंच गया है। देश-दुनिया की कोरोना से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें…
New Update
दिल्लीः लोग सुबह व्यायाम करने निकले। विजय चौक के पास की तस्वीर।
Delhi: Cyclists, joggers and morning walkers exercise near Vijay Chowk. https://t.co/nKwhjjEo8X
— ANI (@ANI) 1593394796000
सीएम अरविंद केजरीवाल का मानना है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी है और कोई भी व्यक्ति या एजेंसी इससे अकेले नहीं निपट सकती। इसी भावना के साथ, सीएम ने सभी को एक साथ लाया और उनके प्रयास सफल होते दिख रहे हैं: दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया
यूपी के बाराबंकी में लॉकडाउन के दौरान लौटे मजदूर कल्याणी नदी का प्राकृतिक स्वरूप लौटाने के लिए काम कर रहे हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया था जिक्र।
Migrant labourers from Barabanki, who have returned to their village amid #COVID19 pandemic and are working here un… https://t.co/Rfowf4gDOa
— ANI UP (@ANINewsUP) 1593374972000
रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच चुका है।
चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 431 तक पहुंच गई।
महाराष्ट्र में कल एक ही दिन में कोरोना के 5,493 नए केस सामने आए और 156 मौतें रिपोर्ट की गईं। इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,64,626 हो गई जिसमें 70,607 केस ऐक्टिव हैं।







