एक नई टेस्टिंग टेक्निक आई है जिसकी कीमत महज 450 रुपये है और रिजल्ट 15 मिनट में मिल जाएगा। हम जल्द ही दिल्ली में इसे शुरू करेंगेंः संजय सिंह, आप सांसद
बैठक से बाहर निकलकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा- दिल्ली में 20 तारीख से रोजाना 18 हजार टेस्टिंग की जाएगी।
अमित शाह के साथ बैठक के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा- हमने बैठक में दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की।
दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की सर्वदलीय बैठक समाप्त हो गई है।
राहुल गांधी ने महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ‘यह लॉकडाउन साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार।
This lock down proves that: “The only thing more dangerous than ignorance is arrogance.” Albert Einstein https://t.co/XkykIxsYKI
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) 1592203089000
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि भारत में लगाए गए लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है।
पाकिस्तान में कोविड-19 के 5,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,44,676 हो गए। वहीं देश में 97 और लोगों की मौत के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई।
पश्चिम बंगाल: दार्जिलिंग जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, सिलीगुड़ी में रेग्युलेटेड मार्केट अगले 7 दिनों तक बंद रहेगा। बता दें कि कोरोना के कुछ मामले बाजार से जुड़े हुए थे।
West Bengal: Regulated Market in Siliguri to remain shut for the next 7 days as ordered by the Darjeeling district… https://t.co/QyMchaMqOU
— ANI (@ANI) 1592203416000
असम में कोरोना संक्रमण के 40 नए केस सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 4158 हो गई। इनमें से 1960 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है।
Assam reports 40 new #COVID19 cases, taking total number of cases to 4158 including 1960 recoveries & 8 deaths. Num… https://t.co/1WE70Ul53h
— ANI (@ANI) 1592203600000
इस बैठक में कई पार्टियों को नेता शामिल हुए हैं। बैठक में इस बात पर चर्चा चल रही है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को कैसा रोका जाए।
कोरोना संकट को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की सर्वदलीय बैठक जारी है।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के करुणाधाम आश्रम में पूजा-अर्चना की।
करीब 84 दिनों के बाद आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धार्मिक स्थलों व मंदिरों को फिर से खोला गया।
कल हुई बैठक काफी सार्थक थी। केंद्र और दिल्ली सरकार कोरोना के खिलाफ जंग को साथ मिलकर लड़ेंगेः सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली
It was a very fruitful meeting. Centre & Delhi govt will work together against #COVID19: Delhi Health Min Satyendra… https://t.co/mgx1ee0bEk
— ANI (@ANI) 1592198449000
कल टेस्ट किए गए 2372 सैंपल्स में से 106 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैः केजीएमयू लखनऊ
Out of the 2372 samples tested yesterday for #COVID19, results of 106 are positive: King George's Medical Universit… https://t.co/fbdXfMz5ki
— ANI UP (@ANINewsUP) 1592196343000
वहीं, पुलिस का कहना है कि गायब होने की रिपोर्ट 6 जून को दर्ज कराई गई थी। वह कोरोना मरीज नहीं था। हालांकि अभी वह मिला नहीं है, तलाश जारी है।
A missing complaint was filed on 6 June. He is not a COVID-19 positive patient. He has not been found yet. Search f… https://t.co/aqpSmCo9RS
— ANI (@ANI) 1592196107000
हैदराबादः एक संदिग्ध कोरोना मरीज कथित तौर पर 15 दिनों से गायब है। परिवार का कहना है कि संदिग्ध को 30 मई को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के भाई का कहना है कि उसका फोन 15 दिनों से स्विच ऑफ आ रहा है।
Hyderabad: A man, whose family says that he is likely infected with #COVID19, has been allegedly missing since last… https://t.co/Y7Hlu6Wkho
— ANI (@ANI) 1592196083000
CRPF में कोरोना के 29 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सीआरपीएफ में कोरोना के कुल 620 मामले हो गए हैं जिनमें 189 केस ऐक्टिव है जबकि 427 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 4 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई है।
29 new #COVID19 positive cases reported in CRPF, taking the total number of positive cases to 620, of which 189 are… https://t.co/p3FqKowqvt
— ANI (@ANI) 1592196167000
अगले आदेश तक मंदिर में फल-फूल व मिठाई चढ़ाने से मनाही।
तस्वीरें भोपाल के बिड़ला मंदिर की हैं। मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
करीब 2.5 महीने के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धार्मिक स्थलों को खोला गया।
मुंबई में फिर से शुरू हुई लोकल ट्रेन की सेवा। हालांकि यह सेवा अभी सीमित लोगों के लिए ही शुरू की गई है।
Mumbai: Western Railway(WR) resumes its selected suburban services from today only for movement of essential staff… https://t.co/LXVAXfLShO
— ANI (@ANI) 1592193831000
आज सुबह 9 बजे तक कुल 57,74,133 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 1,15,519 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटों के दौरान किया गया।
इन 5 राज्यों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज। यहां देखें लिस्ट
भारत में अबतक कोरोना के कुल 3,32,424 केस सामने आए हैं। इनमें 1,53,106 ऐक्टिव केस हैं।
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 11,502 नए केस सामने आए हैं और 325 मौतें रिपोर्ट की गईं।
नगालैंड में कोरोना के 9 नए केस सामने आए, इसी के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 177 हो गए हैं जिनमें से 89 केस ऐक्टिव हैं।
9 new cases of COVID-19 have been reported out of 418 samples tested; 5 from Dimapur QC & 4 from Peren QC. The tota… https://t.co/mv6acKq4Mz
— ANI (@ANI) 1592192315000
कोरोना वायरस के दोबारा फैलने के मद्देनजर चीन ने राजधानी पेइचिंग के पड़ोस में 10 स्थानों को लॉकडाउन किया।
China locks down ten more Beijing neighbourhoods over virus cluster: AFP news agency. #COVID19
— ANI (@ANI) 1592191261000
आज बेनिन से 126 और चाड से 21 भारतीयों की घर वापसी कराई जा रही है।
Immensely happy to assist the return of 126 needy Indian nationals from Benin and 21 from Chad, on a special Coton… https://t.co/lhn0b4pXHL
— ANI (@ANI) 1592190377000
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल के पहिए पिछले 2.5 महीने से भी ज्यादा वक्त से थमे हुए थे। आज चली लोकल से सफर करने वाले कुूछ लोगों का कहना है कि लोकल नहीं चलने की वजह से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
आपको बता दें कि मुंबई लोकल में सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे ने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आवश्यक कर्मचारियों की आवाजाही के लिए आज से अपनी चयनित उपनगरीय सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है।
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन आज से फिर पटरी पर दौड़ने लगी है। हालाकिं अभी इस सेवा को सीमित लोगों के लिए शुरू किया गया है।
देश में कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए हालात की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शाह राजनीतिक दलों के साथ कोरोना से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
घर वापसी के लिए भारतीयों का कोलंबो एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गया है।
वंदे भारत मिशन के तहत आज श्रीलंका में फंसे भारतीयों की घर वापसी कराई जा रही है।
पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ रही है लेकिन अच्छी बात यह है कि कोरोना का प्रसार कम्युनिटी लेवल पर नहीं हो रहा हैः एन बीरेन सिंह, मणिपुर सीएम
The number of positive cases is increasing but the fortunate thing is that it is not transmitting through community… https://t.co/KUiwCPNdS5
— ANI (@ANI) 1592182118000
दिल्ली का सरोजनी नगर मार्केट फिर से खुल गया है लेकिन ग्राहकों के आने का सिलसिला अभी काफी धीमा है।
Delhi:Sarojini Nagar market has witnessed relatively low footfall since it reopened after lockdown relaxations.A sh… https://t.co/aFgb2DHsaK
— ANI (@ANI) 1592175122000
बिहार के गया में प्रवासी मजदूरों के लिए वर्कशॉप आयोजित किया गया था। कोरोना संकट के बावजूद वर्कशॉप के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।
Bihar: Social distancing norms were flouted at a workshop organised for the migrant labourers who have returned to… https://t.co/dgv2NH8UFS
— ANI (@ANI) 1592171103000
भारत में कोरोना संक्रमण ने अबतक 9,195 लोगों की जान ली है। ये आंकड़ें स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के हैं।
भारत में कोरोना के अबतक 3,20,922 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,62,379 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए कोरोना वायरस और अनलॉक-1 से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ….







