सोनिया गांधी ने पत्र में कोविड-19 का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय में जनता के ऊपर और बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
सोनिया गांधी ने पीएम मोदी से तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने और क्रूड ऑयल की घटी कीमतों का फायदा आम जनता को देने की मांग की है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है।
Congress's Sonia Gandhi writes to the PM over hike in petrol-diesel prices. The letter states,"It's duty& responsib… https://t.co/6iTKJ7ZU03
— ANI (@ANI) 1592281929000
खुद सत्येंद्र जैन ने भी ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आगे मैं आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देता रहूंगा।
Due to high grade fever and a sudden drop of my oxygen levels last night I have been admitted to RGSSH. Will keep everyone updated
— Satyendar Jain (@SatyendarJain) 1592281286000
टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्क्त हो रही थी और साथ ही उन्हें तेज बुखार भी था।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत में अबतक कोरोना के कुल 3,43,091 केस सामने आए हैं। इनमें 1,53,178 ऐक्टिव केस हैं।
बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 10,667 नए केस सामने आए हैं और 380 मौतें रिपोर्ट की गई हैं।
कल किए 2301 सैंपल्स के टेस्ट में से 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैः केजीएमयू, लखनऊ
Out of the 2301 samples tested yesterday for #COVID19, results of 35 are positive: King George's Medical University… https://t.co/cgQfnwMdDY
— ANI UP (@ANINewsUP) 1592279703000
प्रधानमंत्री मोदी आज और कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। किससे आज बात होगी और किससे कल, यहां देखें लिस्ट…
अमृतसर: तरन तारन रोड पर बने नए पुल पर कुछ लोग बिना मास्क पहने अपने बच्चों के साथ सैर करते दिखे। ASIअमरजीत सिंह ने कहा,’जो बिना मास्क के सैर करते है उन पर 500 रुपए जुर्माना है। हम पुल पर जाकर बिना मास्क पहने लोगों पर कार्रवाई करेंगे और उनका चालान काटेंगे।’
अमृतसर: तरन तारन रोड पर बने नये पुल पर कुछ लोग बिना मास्क पहने अपने बच्चों के साथ सैर करते दिखें।अमरजीत सिंह (ASI)… https://t.co/qjBNlKx9fg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) 1592274896000
ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बैठक के दौरान लॉकडाउन में छूट के बाद राज्यों के हालात पर रिपोर्ट लेंगे। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान छूट और सख्ती को लेकर पीएम मोदी ने ज्यादातर फैसले राज्यों से बातचीत और सहमति के बाद लिए थे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पीएम मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे।
बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से ब्राजील में 729 और अमेरिका में 425 लोगों की मौत हुई है।
दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले 81 लाख के पार हो गए हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 4.3 लाख पार हो चुकी है।
बीती रात कोरोना के 4 नए मामले सामने आने के बाद मिजोरम में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 121 हो गई।
4 new #COVID19 cases confirmed last night, taking the tally to 121 in Mizoram. 3 are returnees from Delhi while 1 r… https://t.co/phMUCsPW8W
— ANI (@ANI) 1592271391000
भारत में कोरोना संक्रमण ने अबतक 9,520 लोगों की जान ली है। ये आंकड़ें स्वासथ्य मंत्रालय भारत सरकार के हैं।
भारत में कोरोना के अबतक 3,32,422 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,69,797 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस ब्लॉग में हम आपके लिए कोरोना वायरस और अनलॉक-1 से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







