देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 18,522 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इतने ही समय में 418 और लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार, देश में अभी कोरोना के कुल मामले 5,66,840 मामले हैं। इसमें से 215125 एक्टिव केस हैं और इलाज चल रहा है। वहीं, अभी तक 3,34,822 लोग कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या की बात करें तो देश में अब तक 16,893 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते दिन देश में कोरोना की जांच में बढ़ोतरी आई है। कुल 210292 लोगों की कोरोना जांच की गई है, जबकि इससे एक दिन पहले 170560 लोगों की टेस्टिंग हुई थी।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावितों में अभी भी पहले स्थान पर महाराष्ट्र बना हुआ है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 169883 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 73313 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा 88960 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 7610 लोगों की जान गई है।

दूसरे नंबर पर एक बार फिर से तमिलनाडु आ गया है, जहां कोरोना से संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 86224 पहुंच चुका है। राज्य में अब तक 1141 लोगों की जान गई है। इसके बाद दिल्ली में इस समय कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 85161 हो गई है, जिसमें से 56235 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अब तक दिल्ली में 2680 लोगों की जान गई है। दिल्ली में भी तेजी से लोग बीमारी से ठीक हो रहे हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here