नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर काफी प्रयास किए जा रहे हैं। उसके बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में शुक्रवार को इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गई है। worldometers.info वेबसाइट के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 1,029,719 लोगों की मौत चुकी है। इनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 212,912 मौत हुई है जबकि भारत में यह आंकड़ा 100,323 है।

कोरोना मौत के मामले में तीसरे नंबर पर भारत
कोरोना से मौत के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। वेबसाइट के मुताबिक, ब्राजील में कोविड-19 से अभी तक 144,767 की जान जा चुकी है, जबकि मैक्सिको 78,078 मौत के साथ भारत से पीछे यानी चौथे नंबर पर है। देश में 30 जनवरी को पहला केस आने के बाद पिछले 8 महीने के दौरान सिर्फ सितंबर में ही देश में कुल कोविड-19 केस के 41.53 फीसदी यानी 26 लाख 21 हजार 418 नए मामले सामने आए।

कोरोना पॉजिटिव होने पर शुगर पेशंट्स को ज्यादा खतरा, जानें क्या है वजह?

कोरोना के मामले में दूसरे नंबर पर भारत
भारत 6,438,968 कोरोना केस के साथ अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है। वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिका में सबसे ज्यादा 7,507,524 कोरोना के केस हैं। दुनिया में अब तक 2 करोड़ 57 लाख 73 हजार 764 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारत में 5,393,737 ठीक हुए हैं। इसके बाद ब्राजील में 4,212,772 और उसके बाद अमेरिका में 4,750,176 मरीज ठीक हुए हैं।

इन राज्यों ने बढ़ाई है सबसे ज्यादा टेंशन
देश के दो बड़े महानगरों दिल्ली और मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश की राजधानी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 37 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,438 पर पहुंच गई। यहां कोविड-19 के 2,920 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमण के कुल 2.85 लाख मामले हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले 29 सितंबर को 48 संक्रमितों की मौत हुई थी जो 16 जुलाई के बाद एक दिन में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या थी जब शहर में 58 लोगों की मौत हुई थी।

जानें महाराष्ट्र का हाल
वहीं महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 15591 नए मामले सामने आए और 424 मौतें हुईं और 13294 डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,16,513 हो गए, जिनमें 37,480 मौतें और 11,17,720 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,60,876 पर हैं। मुंबई में 2,440 नए मामले सामने आए और 42 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या 28,472 और मरने वालों की संख्या 9,011 हो गई है।महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 16,476 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है और 394 संक्रमितों की मौत दर्ज की गयी है। 16,104 मरीजों का कोरोना टेस्‍ट नेगेटिव आने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल से घर भेज दिया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here