इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- ‘रेमेडिसविर और प्लाज्मा थेरेपी को प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता है। सरकार ने उनके तर्कसंगत उपयोग के संबंध में नियमित सलाह जारी की है।’
ICMR कोरोना के रीइन्फेक्शन की रिपोर्टों पर सक्रिय रूप से जांच और रिसर्च कर रहा है और हालांकि इस समय ऐसे मामलों की संख्या न के बराबर है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया, ‘भारतीय जनसंख्या अभी भी COVID-19 के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी प्राप्त करने से दूर है, जैसा कि ICMR के दूसरे सीरो सर्वे में भी दिखाया गया है। इसलिए, हम सभी को COVID-19 के लिए उपयुक्त नियमों का पालन करते रहना चाहिए।’
अमित मोहन प्रसाद ने बताया, ‘यूपी में इस समय 55,603 संक्रमित मामले हैं जिसमें से 27,826 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 2,05,846 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 1,78,020 लोगों की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है।’
पिछले 24 घंटे में यूपी में कोरोना के 4,403 नए मामले सामने आए हैं और 5,656 संक्रमित व्यक्ति ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 84.19% हो गया है। कोरोना की वजह से अब तक 5,594 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने दी।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग NHRC) ने भारत सरकार के गृह सचिव और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव को क्वारंटीन सेंटर्स में कैदियों की दुर्दशा, कोविड-19 अस्पतालों की दुर्दशा और पत्रकारों व व्हिसिल ब्लोअर पर हमले को लेकर नोटिस जारी किया।
National Human Rights Commission (NHRC) issues notice to the Home Secretary and Secretary, Ministry of Health and F… https://t.co/VzUdep7eh4
— ANI (@ANI) 1601203614000
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।
अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए हैं जिनमें सुरक्षाबलों के 15 जवान और दो स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 8,869 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 25 लोगों को छोड़कर शेष अन्य में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्र भेजा गया है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 164 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 2 की मौत हुई है। राज्य में कुल 22,629 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना से पीड़ित मिले हैं। अब तक 241 की मौत हुई हैः महाराष्ट्र पुलिस
भारत में पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 92,043 मरीज ठीक हुए है। देश में सामने आए नए मामलों का 76 फीसदी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। अकेले महाराष्ट्र में 23,000 से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, आंध्र प्रदेश में 9,000 से ज्यादा नए केस आए हैंः स्वास्थ्य मंत्रालय
92,043 new recoveries have been reported in the last 24 hours in the country. 76% of the new recovered cases are fo… https://t.co/wQNDnampJW
— ANI (@ANI) 1601195452000
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना महामारी और प्रदूषण को देखते हुए किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। राज्य सरकार ने धान उगाने वाले गांवो के लिए 8,000 नोडल अफसर तैनात किए, किसानों को 23,500 और मशीनें दी जा रही हैंः सीएमओ पंजाब
पहले हम 20,000 सैंपल हर दिन टेस्ट कर रहे थे, जिसे बढ़ाकर 60,000 कर दिया गया है। यह हमारी रणनीति में बदलाव का हिस्सा है, जिससे कि मरीजों का पता लगाया जा सकते और बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। यहां मामले दोगुने होने की दर 50 दिन हैः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
We were testing around 20,000 samples earlier which have been increased to 60,000 now. This was a change in our str… https://t.co/4PECG9sm4m
— ANI (@ANI) 1601194958000
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में कुल मामले 14,008 हुए, अब तक 163 की मौतः स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश
12 new #COVID19 cases reported in Himachal Pradesh today. Total number of positive cases stands at 14,008, includin… https://t.co/91znpM8Sti
— ANI (@ANI) 1601190446000
ओडिशा में कोरोना के 3,922 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं 14 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल केस 2,09,374 हुए, अब तक 797 की मौतः स्वास्थ्य विभाग
मुरादाबाद: कोरोना की गाइडलाइंस के मुताबिक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर और ट्रेनों के अंदर अब पैकेट बंद फूड,चाय-पानी की कैटरिंग सेवा शुरू हो गई है इससे लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्री खुश हैं। एक यात्री ने बताया, ‘मैं दिल्ली से बरेली जा रहा हूं, यहां की सर्विसेज और खाना अच्छा है।’
मुरादाबाद: कोरोना की गाइडलाइंस के मुताबिक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर और ट्रेनों के अंदर अब पैकेट बंद फूड,चाय-पानी की… https://t.co/qKweB89azW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) 1601179797000
भारत में पिछले 24 घंटे में 88,600 कोरोना के नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 1124 की मौत हुई है। देश में कुल मामले 5,992,533 हुए, अब तक 94,503 की मौत। देश में फिलहाल कोरोना के 9,56,401 ऐक्टिव मामले हैं, जबकि 49,41,628 लोग ठीक हो चुके हैंः स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत में अब तक करोना के 7,12,57,836 सैंपल टेस्ट किए हए। इनमें से 9,87,861 सैंपलों की जांच शनिवार को हुईः आईसीएमआर
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से लगाई गई पाबंदियों के विरोध में शनिवार को हजारों लोग ‘हम राजी नहीं’ रैली में शामिल होने के लिए लंदन के ट्रैफलगर स्क्वेयर पर एकत्रित हुए। ये लोग ‘छह का नियम’ का भी विरोध कर रहे थे जिसके तहत पांच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने पर पाबंदी है।
जिन 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के 75 फीसदी नए मामले सामने आए हैं उनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 17,000 मामले सामने आए हैं इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में क्रमश: 8 और 7 हजार मामले हैं।
कोविड-19 और डेंगू का सामना कर रहे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार के बाद शनिवार को उन्हें आईसीयू से एक सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 3372 नए केस सामने आए, 4476 लोग कोरोना फ्री हुए जबकि 46 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। दिल्ली में अबतक कोरोना के 2,67,822 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 29,717 ऐक्टिव केस हैं जबकि 2,3.2,912 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना की वजह से दिल्ली में 5193 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में कोरोना वायरस के लगभग 59 लाख मामले सामने आए हैं। इनमें से 9 लाख से ज्यादा केस अब भी ऐक्टिव हैं। देश में कोविड-19 के चलते अबतक 93,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।







