Fri, 11 Sep 2020 07:39:25 (IST)
Coronavirus India LIVE Updates: 1 महीने में दोगुनी हो गई कोरोना से मुक्त होने वालों की संख्या
भारत में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों का रेकॉर्ड बन रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कुल 43,70,128 मामलों में से 9,19,018 सक्रिय मामले हैं। अब तक 34,71,483 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 75,062 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।
New Update
बीती रात 212 भारतीयों और कुछ विदेशी जिसमें चीनी लोग भी शामिल थे, को लेकर फ्लाइट चीन के निंगबो में लैंड हुई और वापसी में 54 भारतीयों को लेकर लौटी।
A flight carrying 212 Indians, few foreign & Chinese nationals landed in Ningbo, China from Delhi last night. The f… https://t.co/0XcxP1IH7s
— ANI (@ANI) 1599789277000
DMRC ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के लोग गाइडलाइन्स का पालन कर रहे हैं और आज से मजेंटा और ग्रे लाइन पर भी मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है।
With the people of Delhi-NCR efficiently following our safety guidelines, we have successfully begun operations on… https://t.co/0a8PVbLnyY
— ANI (@ANI) 1599789071000
भारत में कोविड रिकवरीज बहुत तेजी से बढ़ी हैं। पिछले 29 दिनों में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैः स्वास्थ्य मंत्रालय
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23,446 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 9,90,795 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य में बुधवार को 23,816 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 448 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,282 हो गई है। मुंबई में 38 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 8,023 तक पहुंच गई है।
भारतीय स्टेट बैंक की एक रपट में अनुमान लगाया गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति अब दिसंबर के बाद ही 4 प्रतिशत से नीचे आएगी। रपट के अनुसार इसमें इस समय आया उछाल कोविड-19 के कारण आपूर्ति की कड़ियों के टूटने और सरकार की ओर से की गई भारी खरीद के चलते है।







