12 साल की एक बच्ची को किडनैप कर उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की दोषी सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद। साथी दोषी संदीप बेदवाल को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है।
भारत शुरुआत से ही तेजी से कोरोना से निपट रहा है। चाहे टेस्टिंग कपैसिटी बढ़ना हो, ज्यादा अस्पतालों को तैयार करना हो. दवाओं को व्यवस्था करनी हो या उन्हें स्टॉक करना हो, भारत अपनी तैयारियों और ऐहतियाती कदमों को लगातार मजबूत कर रहा हैः WHO सीउथ ईस्ट एशिया की रीजनल डायरेक्टर
India is responding with utmost urgency to #COVID19 from start. It's been continually strengthening preparedness&re… https://t.co/GhvVpnBHBo
— ANI (@ANI) 1595416869000
कर्नाटक के शिमोगा, चिकमंगलूर, हासन और कोडागु जिले के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट। बेंगलुरु के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।
Yellow alert has been issued for Karnataka's Shivamogga, Chikmagalur, Hassan and Kodagu for July 23 and July 24. So… https://t.co/SExnK6DsnE
— ANI (@ANI) 1595413920000
यूपी में कोरोना के 2308 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में फिलहाल 20,825 ऐक्टिव केस हैं। अब तक 33,500 डिस्चार्च हो चुके हैं और 1263 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 16 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैंः यूपी के प्रिंसिपल सेक्रटरी हेल्थ, अमित मोहन प्रसाद
अलुवा रीजन में आज रात से कोरोना के संक्रमण को काबू करने के लिए कर्फ्यू लगाया जा रहा है। जरूरी सेवाओं की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी। दवा की दुकानें 24 घंटे खोली जा सकती हैंः केरल के मंत्री वीएस सुनील कुमार
Curfew will be imposed in Aluva region from today midnight due to contain spread of COVID-19. Aluva Municipality &… https://t.co/5nnL3FiiPZ
— ANI (@ANI) 1595412410000
तीन स्टेप और कोरोना साफ, ऐसे काम करती है ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन
पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा 28,472 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7.5 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 63 प्रतिशत हो गई है।
कश्मीर डिविजन के सभी रेड डिस्ट्रिक्ट में 27 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन। कृषि से जुड़े कार्यों को छूट रहेगी।
शरीर में एंटीबॉडीज का पता लगाने के लिए यह टेस्टिंग की जाती है। हाई रिस्क जोन में लगभग 92 लोगों का सैंपल लेकर टेस्टिंग की जाती है। अगर इसमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव होता है तो पूरा सैंपल पॉजिटिव आता है। इसके बाद लोगों की कोरोना जांच कराई जाती है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि हर महीने 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक दिल्ली में सीरो सर्विलांस किया जाएगा। इसमें कोरोना संंक्रमण का पता लगाने के लिए किसी इलाके में कुछ रैंडम सैंपल लेकर उनकी जांच की जाती है।
छत्तीसगढ़ः रायपुर में बंद हैं दुकानें। आने -जाने वालों के आईकार्ड पुलिस चेक कर रही है। यहां 28 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।
Chhattisgarh: Shops closed and police personnel check IDs of commuters in Raipur. A lockdown has been imposed in Ra… https://t.co/JGbWccyrxs
— ANI (@ANI) 1595396828000
ओडिशा में 24 घंटे में कोरोना के 1078 नए मामले। इसके साथ ही राज्य में कुल संख्या बढ़कर 19835 हो गई है। यहां अब भी 6387 ऐक्टिव केस हैं।
राजस्थान में कोरोना के 226 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक खतरनाक वायरस 581लोगों की जान ले चुका है और अब तक 31,59 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
नगालैंडः राज्य में कल 513 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 57 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
21 जुलाई तक कोरोना के 1,47,24,546 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। एक दिन में कल 3,43,243 सैंपल टेस्ट गिए गएः ICMR
1 दिन में कोरोना के मामलों में 37,724 का उछाल। 24 घंटे में 648 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल आंकड़ा 11,92,915 हो गया है। इनमें से 4,11,133 ऐक्टिव केस हैं और 7,53,050 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 28,732 लोगों की जान जा चुकी है।
लॉकडाउन वाले इलाके में बेरिकेटिंग किया जाएगा। इसमें आम नागरिकों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। बेरिकेटिंग वाली जगहों पर संस्थान, दुकान, ऑफिस और सभी व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकल सकेंगे।
पुराने भोपाल के मंगलवारा, हनुमानगंज, कोतवाली, न्यू इतवारा रोड, जुमेराती, काजीपुरा, कुम्हारपुरा, लखेरापुरा, खजांची गली, लोहा बाजार, नूर महल रोड, इब्राहिमपुरा, चौक जैन मंदिर, गुर्जरपुरा और सिलावटपुरा में मंगलवार रात से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
भुवनेश्वर में ट्रायल आज से, देसी कोरोना वैक्सीन पर 10 बड़े अपडेट्स, क्लिक कर पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कम कोरोना टेस्टिंस को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। यहां पर हर हफ्ते टेस्ट बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि यूपी में वायरस पॉजिटिव आने का प्रतिशत कम है। अब तक यूपी में 47,000 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी है।
बीते दो हफ्तों में सात ऐसे राज्य हैं जिन्होंने कोविड-19 टेस्ट की संख्या बढ़ाई है। इन राज्यों में तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और दिल्ली हैं।
गुजरात में देश के अन्य भागों की तुलना में ज्यादा मौतें हो रही हैं और यह बात एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर रही है। एक अध्ययन में पता चला है कि गुजरात में कोविड की जेनटिक प्रोफाइल देश के अन्य भागों और दुनियाभर से अलग है। गुजरात में ‘O’ क्लेड सबसे ज्यादा है। इसके बाद जीआर, जीएच और जी आता है। दुनियाभर में GR क्लेड सबसे ज्यादा है जो कि 31 प्रतिशत है। इसके बाद G 24.8% और GH 22.6 % है।
गुजरात में 277 में से 84 मरीजों में मिक्स्ड इन्फेक्शन है जिनमें एक से ज्यादा म्यूटेशन हैं। इनमें से 91 म्यूटेशन ऐसे हैं जो दुनियाभर में और कहीं नहीं हैं।
अहमदाबाद में ही सबसे ज्यादा मौतें भी हुई है। हां पर राज्य में हुई कुल मौतों की 70.4 फीसदी मौतें हुई हैं।
गुजरात में कहां हैं कोरोना के कितने प्रतिशत केस? सबसे ज्यादा प्रभावित है अहमदाबाद
गुजरात में कोरोना ने जबर्दस्त उछाल मारी है। 124 दिनों के अंदर राज्य में कोरोना केसों की सख्या 50 हजार के पार चली गई है। एक्सपर्ट गुजरात में कोरोना के व्यवहार से हैरान हैं। उनके मुताबिक राज्य में कोरोना का वायरस दो प्रकार का है, जो लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गुजरात में सबसे ज्यादा हालत अहमदाबाद की खराब है। आधे से ज्यादा केस अहमदाबाद से ही हैं और शहर में कोरोना केसों की संख्या 25 हजार के पास जा पहुंची है।
असम में कल कोरोना वायरस के 1680 नए मामले रिपोर्ट हुए। इनमें से 570 मामले गुवाहाटी के थे। अब राज्य में कुल आंकड़ा 26,772 हो गया है। अब तक 18033 लोग डिसचार्ज हो चुके हैं और 64 की मौत हुई है।
मैक्सिको में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है।
हल्के लक्षणों वाले मरीजों का सैंपल पहले सैंपल के 8वें दिन ट्रूनैट के जरिए लिए जाएंगे, अगर वे निगेटिव पाए गए तो 10 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
यूपी सरकार ने नई डिस्चार्ज नीति में फैसला किया है कि हल्के बिना लक्षण वाले मरीजों को 10 दिन की टेस्टिंग के बाद या फिर भर्ती करने के 7 दिनों के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। आगे 8 दिन होम क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा।
केंद्र सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइन। अपने खर्च पर अनिवार्य रूप से इंस्टिट्यूशनल क्वांरटीन में रहना होगा, इसके बाद 7 दिन हों क्वारंटीन करना जरूरी होगा।
दिल्ली में कल 1,349 नए पॉजिटिव केस, संक्रमण रेट 6.46 पर्सेंट
इंटरनैशनल पैसेंजर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने जरूरी किया 7 दिनों का इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन







