Thu, 30 Jul 2020 07:34:18 (IST)
coronavirus india live updates: ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार
भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15.31 लाख के पार हो गई है जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी 34,193 हो गई है। आब तक देश में 9,88,029 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और रिकवरी रेट 64.23 प्रतिशत हो गया है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…
हाइलाइट्स
- भारत में कोरोना से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया हैः स्वास्थ्य मंत्रालय
New Update
मिजोरम में कोरोना से अब तक 398 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 215 लोग ठीक हो गए और 183 का इलाज चल रहा है।
The total number of #COVID19 positive cases is 398 in Mizoram including 215 discharged cases and 183 active cases:… https://t.co/fVYvgLXoO5
— ANI (@ANI) 1596073400000
कोरोना महामारी को देखते हुए CBDT ने साल 2018-19 का इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर की।
भारत में कोरोना से संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया हैः स्वास्थ्य मंत्रालय
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,267 लोगों की जान चली गई।
असम में कल कोरोना के 1348 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल केस 36,295 हुए। अब तक 92 की मौतः स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा







