यूजीसी ने बताया कि विश्वविद्यालयों से परीक्षा कराने की स्थिति के बारे सूचना मांगी गई थी। 755 विश्वविद्यालयों (120 डीम्ड, 274 निजी, 40 केंद्रीय और 321 राज्य) से इस बारे में प्रतिक्रिया मिली। इनमें से 194 पहले ही परीक्षा करा चुके हैं और 366 अगस्त/सितंबर में परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।
Universities were approached to inform status of conduct of examination. Response received from 755 Universities (1… https://t.co/nMXv0f8Eiy
— ANI (@ANI) 1595041128000
उत्तराखंडः देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं, निर्माण कार्य, शराब की दुकानों, कृषि कार्य और होटल को अनुमति होगी।
Complete lockdown on Saturdays & Sundays in Dehradun, Haridwar, Udham Singh Nagar, and Nainital except for essentia… https://t.co/7ZZncsaxtr
— ANI (@ANI) 1595039656000
उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बॉर्डर को 20 जुलाई तक सील कर दिया गया है। इस दौरान ‘सोमवती अमावस्या’ के मौके पर नदी में स्नान करने की भी मनाही है।
Border of Haridwar district with adjoining state of Uttar Pradesh has been sealed from today till 20th July in view… https://t.co/9jC8WTJr8v
— ANI (@ANI) 1595033655000
कश्मीर घाटी के बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए अनंतनाग के काजीगुंड में एक कोविड-19 स्क्रीनिंग और सैंपलिंग सेंटर स्थापित किया गया है।
Jammu and Kashmir: A COVID-19 screening & sampling centre has been established at Qazigund in Anantnag for migrant… https://t.co/6A8N1Nkp4B
— ANI (@ANI) 1595035870000
यह कोरोना केसों में एक दिन की सबसे बड़ी उछाल है। इसी के साथ भारत में कोरोना के मामले 10 लाख के पार हो गए हैं।
भारत में कोरोना ने शुक्रवार को एक नया रेकॉर्ड बना दिया। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के रेकॉर्ड 34,956 नए केस सामने आए और 687 लोगों की मौत हुई है।
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए कोरोना वायरस और अनलॉक-2 से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







