उत्तराखंड सरकार हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची. CBI जांच के खिलाफ SC में याचिका दाखिल की गई. त्रिवेंद्र रावत के वकील अर्जेंट हियरिंग की गुजारिश कर सकते हैं. करप्शन के आरोपों पर CBI से जांच का आदेश. बता दें कि उत्तराखंड में सीएम पर आरोप है, हाईकोर्ट ने जिसकी जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है. इस बीच कांग्रेस इस मुद्दे को खूब हवा दे रही है. 2022 का चुनाव ज्यादा दूर नहीं है इसलिए विपक्ष का पूरा कुनबा एक हो गया है. कहा जा सकता है कि कांग्रेस को संजीवनी मिल गई है.







