COVID-19 वैक्सीन लगवाने जाने वालों को कैब एग्रीगेटर कंपनी Uber ने बड़ा तोहफा देते हुए फ्री राइड देने का ऐलान किया है। कंपनी की इस पहल में उबर का साथ स्वयंसेवी संगठन रॉबिन हुड आर्मी देगी। Uber की इस सुविधा का फायदा देश के 53 शहरों में रहने वाले लोग उठा सकेंगे। इस सुविधा के तहत वैक्सीनेशन के लिए जाने के लिए आपसे कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे। तो आइए आपको बताते है कि इस सेवा का आप कैसे फायदा उठा सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए अब इस खास प्रक्रिया से गुजरना होगा जरूरी, जानें लागू होने वाला ये नया नियम
इन लोगों को फ्री राइड का फायदा
उबर की इस पहल का लाभ बुजुर्ग और कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा। उबर इंडिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा कि हम इस चुनौतीपूर्ण समय में कमजोर समुदायों के टीकाकरण का समर्थन करने के लिए अपने मूल्यवान साथी, रॉबिन हुड आर्मी के साथ सेना में शामिल होने के लिए रोमांचित हैं। उन्होने कहा कि इससे उन्हें महामारी से उबरने में मदद मिलेगी, अपने जीवन का पुनर्निर्माण होगा और देश की आर्थिक सुधार में सहायता मिलेगी और आने वाले हफ्तों और महीनों में, उबर कमजोर समुदायों के लिए टीकाकरण अभियान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें:- Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट, सिर्फ 31 मार्च तक वैलिड है ऑफर
ऐसे मिलेगा फ्री राइड का फायदा
वैक्सीनेशन के लिए 50 रुपये तक की फ्री राइड की पहल में उबर के साथ रॉबिन हुड भी सहयोग करेगी। जिसमें वृद्धाश्रम, गरीब और बुजुर्ग व्यक्ति कोविड ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करके इस राइड का फायदा उठा सकते है। इसके साथ ही उबर ने वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) राज्य सरकार और NGO के लिए 10 करोड़ रुपये की फ्री राइड की घोषणा की थी। जिसमें बुजुर्ग लोगों के लिए 50 लाख रुपये की फ्री राइड भी एक हिस्सा है।







