COVID 19 vaccine registration: कोरोना के कहर के बीच 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. हालांकि हैवी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट में दिक्कत देखने को मिल रही है. शाम के चार बजे कोविन (http://cowin.gov.in), आरोग्य सेतु और उमंग एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है.

देश में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने पर 18 साल से अधिक आयु के लोगों को एक मई से टीका लगाने का फैसला लिया गया है. इससे पहले कोरोना वॉरियर्स और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की इजाजत थी.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी के लिए टीकाकरण शुरू होने के बाद मांग बढ़ने की उम्मीद है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु के बीच के लोगों के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना और टीका लगवाने के लिए समय लेना अनिवार्य होगा. शुरुआत में सीधे आकर टीका लगवाने की मंजूरी नहीं दी गई है.’’

अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस रोधी टीकों के प्रकार और उनकी कीमतें कोविन पोर्टल पर दिखाई जाएंगी. 18 से 44 साल की आयु के लोग किसी भी निजी कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) से पैसे देकर टीका लगवा सकेंगे. कई राज्यों ने फ्री टीकाकरण का एलान किया है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here