पिछले एक साल से पूरी दुनिया को अस्त-व्यस्त करने वाले कोरोना का काल- वैक्सीन, अब लोगों को लग रही है. हिंदुस्तान में सबसे व्यापक स्तर पर कोरोना का टीका लगाने का अभियान शुरू हो चुका है. जिस स्तर पर भारत में तैयारियां हुई हैं, उससे जल्द से जल्द लोगों तक टीका पहुंचेगा. साथ ही इस अभियान के साथ भारत दुनिया भर में एक ऐसा रिकार्ड दर्ज कराने जा रहा है, जिसे देखकर दुनिया भी दंग होगी.

पश्चिम बंगाल के सियासी रण में ममता बनर्जी जितनी आश्वस्त अपनी कुर्सी को बचा लेने को लेकर हैं…. बीजेपी उतनी ही शिद्दत के साथ सत्ता परिवर्तन का बवंडर खड़ा करने की कोशिश में लगी हुई है. बात बंगाल की सियासी बिसात पर बिछाई जा रही एक ऐसी रणनीति की जो सफल रही तो राजनीति की कई धुरियां बदल जाएंगी. अगर ये रणनीति सफल होती है तो फायदा केवल बीजेपी का ही नहीं बल्कि अस्तित्व की जंग में जूझते लेफ्ट और कांग्रेस को कमल की मेहनत से ही हो जाएगा.

दुनिया भर में स्विटजरलैंड की शान दावोस की वैचारिक स्तर पर अलग पहचान है. लैंडवासर नदी के तट पर 284 वर्ग किलोमीटर में फैले इस शहर को स्विटजरलैंड ने इतने शानदार तरीके से विकसित किया कि दुनिया के लिए विकास का मॉडल बन गया. प्रकृति की खूबसूरती और विकास के आधुनिक मॉडल का जीवंत प्रतीक है दावोस. दरअसल दावोस में जो भौगोलिक और प्राकृतिक परिस्थतियां हैं वैसी ही परिस्थिति वाला भारत का भूभाग वीरान है. इस भूभाग का नाम है- लद्दाख.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here