Cryptocurrency News: क्रिप्टकरेंसी की दुनिया में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय से बिटकॉइन (Bitcoin) समेत अन्य टोकन में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त उथल-पुथल (Crypto market crash) का माहौल रहा। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

बिटकॉइन नवंबर में अपने पीक पर था, तब से अब तक यह 45% नीचे आ चुका है। इस गिरावट के बाद बिटकॉइन के मार्केट वैल्यू में 600 बिलियन डॉलर से अधिक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, कुल क्रिप्टो मार्केट को 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। बेस्पोक इन्वेस्टमेंट ग्रुप के अनुसार, बिटकॉइन और टोटल क्रिप्टो बाजार दोनों के लिए यह बड़ी गिरावट आई है। डॉलर के संदर्भ में इसे दूसरी सबसे बड़ी गिरावट कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 4 छुपे रुस्तम स्टॉक जो निवेशकों को कर रहा मालामाल, पोर्टफोलियो में कर सकते हैं शामिल!

35,000 डॉलर से नीचे आया भाव
coinmarketcap के मुताबकि, शनिवार शाम 5.15 बजे, बिटकॉइन की कीमत 9.92% से अधिक टूट गई और 35000 डॉलर से गिरकर जुलाई के बाद के अपने निचले स्तर पर आ गई है। वहीं, पिछले सात दिनों में यह करेंसी 18.81% से अधिक टूटा है। बिटकॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी करेंसी एथेरियम में 15.53% की गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद एथेरियम 2,400 डॉलर के निचे ट्रेड कर रहा है। पिछले सात दिनों में इस टोकन में 28 फीसदी तक की कमी आई है। इसी के साथ इसका मार्केट कैप 290,273,315,288 डॉलर पर आ गया।

यह भी पढ़ें- छप्परफाड़ रिटर्न! इस पेनी स्टॉक ने सिर्फ 3 महीने में 1 लाख रुपये को बना दिया ₹2.5 करोड़, क्या आपके पास है? 

ये है गिरावट की वजह
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को भारी नुकसान हुआ। यह गिरावट महंगाई दर, लिक्विडिटी और US फेडरल रिजर्व के अगले कदम को लेकर आशंकाओं के कारण है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में गिरावट की प्रमुख वजह रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा देश में इनकी माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव है। बता दें कि रूस के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को वित्तीय स्थिरता, नागरिकों की भलाई और इसकी मौद्रिक नीति संप्रभुता के लिए खतरों का हवाला देते हुए रूसी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव दिया है। रूस का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवाद के वित्तपोषण में किया जा सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here