Cryptocurrency prices today: भारी गिरावट के बाद एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट संभलते दिख रहा है, बाजार धीरे-धीरे रिकवर कर रहा है। बुधवार को क्रिप्टो मार्केट हरे निशान पर नजर आ रहा है। बिटकॉइन (Bitcoin), इथेरियम समेत सोलाना, बीएनबी (BNB) समेत में बढ़त है। Coinmarketcap के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो का कुल मार्केट कैप 3.22 फीसदी बढ़कर 1.70 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।
बिटकॉइन 4 फीसदी तक उछला
कॉइनमार्केट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन में 4.16 फीसदी और इथेरियम में 4.18 फीसदी की तेजी दिख रही थी। बिटकॉइन की कीमत इस समय 37,848.25 डॉलर पर है, वहीं एथेरियम (Ethereum) 2,519.74 डॉलर पर पहुंच गया। अन्य क्रिप्टो टोकन की बात करें तो BNB में 3.67 फीसदी की तेजी है। Cardano में 3.15 फीसदी, सोलाना (Solana) में 5.25 फीसदी, XRP में 4.90 फीसदी, डॉगकॉइन (Dogecoin) में 9.54 फीसदी की तेजी दिख रही है। इसके अलावा पॉलीगन (Polygon) में 8.55 फीसदी, Shiba Inu में 3.79 फीसदी और NEAR Protocol नाम के टोकन में सबसे अधिक 13.41 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- ₹86.80 से 384 रुपये के पार हुआ ये शेयर, निवेशकों को 4.43 लाख का फायदा, एक्सपर्ट भी हैं बुलिश
क्यों गिर रहा क्रिप्टोमार्केट?
हाल के सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भयंकर गिरावट देखी गई। डिजिटल टोकन और स्टॉक दोनों ही साल की शुरुआत के बाद से एक साथ गिर गए हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) चाहता है कि अल सल्वाडोर अत्यधिक अस्थिर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को कानूनी निविदा के रूप में छोड़ दे और इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट को सख्ती से विनियमित करे जिसे सरकार ने देश भर में अपनाने पर जोर दिया है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को भारी नुकसान हुआ। इस गिरावट की वजह महंगाई दर, लिक्विडिटी और US फेडरल रिजर्व के अगले कदम को लेकर आशंकाएं हैं।







