Cryptocurrency Prices Today: पिछले कुछ महीने से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Crypto market) में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा हैं। दुनिया की सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन नवंबर से अब तक 50 प्रतिशत लुढ़क कर 35,000 डॉलर पर पहुंच गया है। लगभग सभी क्रिप्टो का यही हाल है, एथेरियम से लेकर सोलाना समेत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि आज 1 बजे के बाद बिटकॉइन समेत में थोड़ी रकवरी देखने को मिल रही है। क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.65 ट्रिलियन डॉलर हो गया। यह पिछले दिन की तुलना में 0.97% अधिक है।

ये टोकन 16% तक उछले 
Coinmarketcap के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार दोपहर 1.15 बजे, मीम कॉइन शीबा इनु में 16.24% उछल कर 0.00002297 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा टेरा (Terra) टोकन में भी 16.90% तक उछला है। डॉगकॉइन, Cardano, पोल्काडॉट, BNB, XRP, Avalanche (AVAX), पॉलीगन, बिनान्स में तेजी देखी जा रही है।  

क्रिप्टोकरेंसी   कीमत   (डॉलर)     
बिटकॉइन   0.07% गिरावट के साथ 35,629.73
एथेरियम 0.55% बढ़त के साथ     $2,494.00
टेरा 16.90% बढ़त के साथ $68.27
शीबा इनु 16.24%    बढ़त के साथ $0.00002297
BNB   8.44%    तेजी के साथ    $381.92
डॉगकॉइन 4.52% बढ़त के साथ $0.14
पोल्काडॉट 4.82% बढ़कर $18.73
पॉलीगन 2.08% बढ़कर $1.61

 सोर्स- Coinmarketcap

यह भी पढ़ें- Go First का गजब ऑफर! हवाई यात्रा के लिए सिर्फ 926 रुपये में मिल रहा टिकट, फटाफट करें बुकिंग

क्यों गिर रहा क्रिप्टो मार्केट
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी को भारी नुकसान हुआ। यह गिरावट महंगाई दर, लिक्विडिटी और US फेडरल रिजर्व के अगले कदम को लेकर आशंकाओं के कारण है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी की वैल्यू में गिरावट की प्रमुख वजह रूस के केंद्रीय बैंक द्वारा देश में इनकी माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव है। बता दें कि रूस के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को वित्तीय स्थिरता, नागरिकों की भलाई और इसकी मौद्रिक नीति संप्रभुता के लिए खतरों का हवाला देते हुए रूसी क्षेत्र में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रस्ताव दिया है। रूस का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या आतंकवाद के वित्तपोषण में किया जा सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here