बिहार के परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही और होमगार्ड में चालक के लिए हुई लिखित परीक्षा का केंद्रीय चयन पर्षद ने रिजल्ट जारी कर दिया है। चलंत दस्ता सिपाही के 496 पदों के लिए 2405 और होमगार्ड में चालक के 98 पदों के लिये 411 का हुआ चयन। कोरोना संकट के बाद होगी शारीरिक परीक्षा।

 

02 फरवरी को हुई थी लिखित परीक्षा-
केंद्रीय चयन परिषद की सिपाही भर्ती परीक्षा (परिवहन विभाग) का आयोजन 02 फरवरी 2020 को किया गया था जिसमें राज्यभर के परीक्षा केंद्रों में 37771 अभ्यर्थियों के लिए एक पाली में परीक्षा आयोजित की कई थी। जिसमें 29 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सिपाही भर्ती  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां दिए लिंक पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

CSBC Sipahi Bharti Exam Result 2020

 

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी । फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं – दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here