CTET Result 2021: सीबीएसई ने सीटीईटी रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पेपर-1 में 414798 अभ्यर्थी और पेपर-2 में 239501 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्, तो कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक लाने जरूरी हैं। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने जरूरी हैं। जो उम्मीदवार सीटीईटी 2021 में पासिंग मार्क्स ले आएंगे उन्हें सीटीईटी स्कोर कार्ड और सीटीईठी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
आपको बता दें कि जुलाई 2020 में सीटीईटी परीक्षा आयोजित होनी थी लेकिन कोविड के कारण स्धगित होते-होते अब 31 जनवरी 2021 को परीक्षा आयोजित की गई है।
पहले सत्र में एक से पांचवी के शिक्षक बनने के लिए अभ्यार्थी शामिल हुए थे। वहीं छठी से आठवीं तक के लिए दूसरे सत्र में पेपर लिया गया था। सीबीएसई के अनुसार 135 शहरों में सीटीईटी एग्जाम आयोजित हुआ था।







