नई दिल्ली
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) की बैठक सात घंटे तक चली। इस दौरान मीटिंग में कई बार गहमा गहमी भी हुई। इस मीटिंग में चिट्ठी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी के वरिष्ठ के नेताओं ने खुली नाराजगी जाहिर की। इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) का कहना है कि जिन भी नेताओं ने पत्र लिखा है वो सभी भाजपा विरोधी है उनमें मैं भी हूं और राहुल गांधी भी हैं।

पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने कहा कि जब कुछ असंतोष आता है तो बदलाव होता है। जब तक असंतोष नहीं होगा, तब तक बदलाव संभव नहीं होगा।

पी चिदंबरम ने आगे कहा, ‘ मैं कभी नहीं कहता कि सब ठीक है। क्या समुद्र की लहरें कभी खामोश हो जाती हैं, समुद्र में हमेशा लहरें होती रहेंगी। हमेशा कुछ असंतोष रहेगा। आज हमने कुछ मुद्दों को संबोधित किया है। मुझे लगता है कि आगे जाकर पार्टी मजबूत और अधिक सक्रिय हो जाएगी।
CWC Meeting: 7 घंटे तक चली बैठक, सोनिया गांधी ही रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष
राहुल गांधी का आरोप
दरअसल, राहुल गांधी ने यहां तक आरोप लगा दिया पार्टी के कुछ नेता भाजपा के इशारे में ऐसा काम कर रहे हैं। CWC के विशेष आमंत्रित सदस्य मुनियप्पा ने बताया कि मैडम (सोनिया गांधी) ही कांग्रेस की अंतरिम सदस्य बनी रहेंगी। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के नाम पर कोई आपत्ति नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने एक साल के अंदर नए अध्यक्ष के चुनाव की बात की है। पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह प्रक्रिया छह महीने में शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एआईसीसी सत्र का सत्र छह महीने में आयोजित होने की संभावना है।

पार्टी प्रमुख का पद राहुल गांधी को मिलना चाहिए
कई नेताओं ने मांग की कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी प्रमुख का पद लेना चाहिए। सात घंटे तक चली सीडब्ल्यूसी की बैठक सोनिया गांधी के 20 से अधिक वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक पत्र पर विवाद के बाद आयोजित की गई थी। सोनिया गांधी के अलावा, इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और एके एंटनी भी शामिल थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here