केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है। इसके साथ ही कोरोना की वजह से रुकी हुई तीन किश्त को भी दिए जाने का ऐलान किया गया है। कहने का मतलब ये है कि कर्मचारियों को एक साथ दो खुशखबरी मिली है। बहरहाल, आइए सैलरी के हिसाब से समझते हैं कि आखिर महंगाई भत्ते में इजाफा के बाद कर्मचारी को कितनी रकम मिलेगी।

सैलरी के हिसाब से समझें: मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 16,000 रुपए है। अब कर्मचारी को बेसिक सैलरी पर 28 फीसदी यानी 4,480 रुपए का महंगाई भत्ता मिलेगा। ये महंगाई भत्ता प्रति माह का है। एक साल के हिसाब से देखें तो कर्मचारी को कुल 53,760 रुपए मिलेंगे।  

यह है गणित
बेसिक सैलरी= 16,000 रुपए
28% महंगाई भत्ता = 4480 रुपए महीना
सालाना महंगाई भत्ता= 53,760 रुपए

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 28 फीसदी हुआ महंगाई भत्ता

आपको बता दें कि बीते साल सरकार ने कर्मचारियों को 17 की बजाए 21 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था लेकिन कोरोना की वजह से इस बढ़ोतरी को रोक दिया गया। ये रोक जून 2021 तक के लिए थी। हालांकि, अब सरकार इसकी बहाली का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पेंशनर्स के भी महंगाई राहत यानी डीआर को बहाल कर दिया गया है। इस फैसले से 48 लाख 34 हजार केंद्रीय कर्मचारियों को और 65 लाख 26 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here