इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League) के 2020 सत्र का दूसरा मुकाबला आज उत्तर भारत की दो टीमों के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) दुबई में आमने-सामने हैं। मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बोलिंग फैसला किया है।
यहां देखें- दिल्ली बनाम पंजाब मैच का लाइव ब्लॉग, बॉल बाय बॉल कॉमेंट्री
दो युवा कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है, जबकि केएल राहुल (KL Rahul) किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) की अगुआई पहली बार कर रहे हैं।
हेड टू हेड रेकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच हुए बीते पांच मुकाबलों में किंग्स इलेवन ने चार मैच जीते हैं। कुल मिलाकर देखें तो दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अभी तक 24 मुकाबले हुए हैं जिसमें से पंजाब ने 14 और दिल्ली ने 10 मैच जीते हैं।
IPL 2020 DC vs kxip: दूसरा रोमांचक मुकाबला, पृथ्वी शॉ पर होगी नजर, यह रह सकता है प्लेइंग इलेवन
संभावित एकादश
दिल्ली कैपिटल्स-
पृथ्वी साव, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमायर, श्रेयर अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा
किंग्स इलेवन पंजाब
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, मनदीप सिंह, कृष्मप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुजीब-उर-रहमान







