इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया, जिसे बैंगलोर ने अंतिम गेंद पर तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बैंगलोर के लिए श्रीकर भरत ने सबसे ज्यादा नाबाद 78, ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 51 और एबी डीविलियर्स ने 26 रन बनाए। दिल्ली के लिए एनरिक नार्टजे ने दो और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
ALL LIVE UPDATES:
11.12 PM : आवेश खान अंतिम ओवर में 15 रन का बचाव नहीं कर पाए और श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर बैंगलोर को सात विकेट से रोमांचक जीत दिला दी है।
CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY
11.05 PM : 19 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 150 रन है। बैंगलोर को अब जीत के लिए अंतिम ओवर में 15 रन बनाने हैं।
10.55 PM : मैक्सवेल-भरत की शानदार पारी के दम पर बैंगलोर जीत के करीब पहुंच रही है। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 146 रन है। श्रीकर भरत 68 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। बैंगलोर को अभी मैच जीतने के लिए 12 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है।
10.43 PM : श्रीकर भरत ने 37 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 16 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 120 रन है। श्रीकर भरत 53 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। बैंगलोर को अभी मैच जीतने के लिए 24 गेंदों पर 45 रनों की दरकार है।
10.37 PM : बैंगलोर ने 15वें ओवर में जाकर अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन है। श्रीकर भरत 48 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। बैंगलोर को अभी मैच जीतने के लिए 30 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है।
10.22 PM : डीविलियर्स के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन है। श्रीकर भरत 29 और मैक्सवेल 3 रन पर है।
10.15 PM : अक्षर पटेल ने एबी डीविलियर्स को आउट करके दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई है। डीविलियर्स ने 26 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।
10.10 PM : बैंगलोर ने 50 का आंकड़ा छू लिया है। नौ ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 54 रन है। श्रीकर भरत 21 और डीविलियर्स 26 रन पर है।
10.05 PM : आठ ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 48 रन है। श्रीकर भरत और डीविलियर्स 21 रन पर है।
9.58 PM : आवेश खान पावरप्ले का अंतिम ओवर लेकर आए हैं। उन्होंने अपने पहले ओवर में 2 रन खर्च किए। 6 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है। भरत 16 रन और डीविलियर्स 6 रन पर है।
9.55 PM : 5 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 27 रन है। भरत 15 रन और डीविलियर्स 5 रन पर है।
9.51 PM : 4 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 23 रन है। भरत 13 रन और डीविलियर्स 3 रन पर है।
9.47 PM : कप्तान कोहली के आउट होने के बाद एबी डीविलियर्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। तीन ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 11 रन है। भरत 2 रन और डीविलियर्स 2 रन पर है।
9.43 PM : एनरिक नॉर्टजे लगातार दूसरे ओवर में दो विकेट लेकर बैंगलोर को तगड़ा झटका दिया है। नार्टजे ने इस बार कप्तान विराट कोहली को रबाडा के हाथों कैच कराकर दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई। कोहली ने चार रन बनाए।
9.40 PM : पडिक्कल के आउट होने के बाद श्रीकर भरत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दो ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है। कप्तान विराट कोहली 4 रन पर और भरत 0 रन पर है।
9.33 PM : बल्लेबाजी के गेंदबाजी में भी दमदार शुरुआत करते हुए दिल्ली ने पहले ही ओवर में बैंगलो को पहला झटका दे दिया है। एनरिक नॉर्टजे ने देवदत्त पडिक्कल को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है।
9.20 PM : दिल्ली से मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुके हैं।
9.20 PM : अंतिम ओवर में दिल्ली ने 6 रन बटोरे। इस तरह दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 164 रनों का स्कोर बनाया है। बैंगलोर को अब मैच जीतने के लिए 165 रनों की जरूरत है। शिमरन हेटमायर ने 29 और रिपल पटेल ने नाबाद सात रन बनाए।
9.10 PM : 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 158 रन है। हेटमायर 28 रन पर और रिपल पटेल 2 रन पर खेल रहे हैं।
9.05 PM : श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद रिपल पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 148 रन है।
9.00 PM : दिल्ली को लगा चौथा झटका लग चुका है। मोहम्मद सिराज ने श्रेयस अय्यर को क्रिस्टियन के हाथों कैच कराया। अय्यर ने 18 रन बनाए।
8.55 PM : 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 141 रन है। शिमरॉन हेटमायर 17 रन पर जबकि श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8.51 PM : 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है। शिमरॉन हेटमायर 14 रन पर जबकि श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8.46 PM : 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 128 रन है। शिमरॉन हेटमायर 13 रन पर जबकि श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8.41 PM : अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में दिल्ली थोड़ी थम सी गई है। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 112 रन है। शिमरॉन हेटमायर 2 रन पर जबकि श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8.38 PM : पंत के आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन है। शिमरॉन हेटमायर को अभी अपना खाता खोलना बाकी है जबकि श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
8.35 PM : दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत का विकेट गंवा दिया है। पंत को डेनियल क्रिस्टियन ने विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। पंत ने 8 गेंदों पर 10 रन बनाए। दिल्ली ने 108 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया।
8.29 PM : पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर कप्तान पंत का साथ देने आए हैं। 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 105 रन है। पंत 8 रन पर और अय्यर 1 रन पर है।
8.27 PM : युजवेंद्र चहल ने आते ही पृथ्वी शॉ को आउट करते बैंगलोर को दूसरी सफलता दिला दी है। युजी ने शॉ को गार्टन के हाथों कैच कराया। शॉ ने 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली।
8.24 PM : धवन के आउट होने के बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 95 रन है। शॉ 42 रन पर और पंत 5 रन पर है।
8.20 PM : दिल्ली को लगा पहला झटका लग गया है। हर्षल पटेल ने शिखर को पवेलियन भेजकर उन्हें अर्धशतक बनाने से रोक दिया। शिखर ने 35 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। हर्षल पटेल को मिला उनके इस आईपीएल का 30वां विकेट।
8.17 PM : शिखर धवन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। बैंगलोर को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 88 रन हो गए हैं।
8.14 PM : दिल्ली कैपिटल की सलामी जोड़ी टीम ने सधी शुरुआत देते हुए नौ ओवर के बाद उसे बिना किसी नुकसान के 77 रन तक पहुंचा दिया है। पृथ्वी शॉ 33 और शिखर धवन 39 रन पर खेल रहे हैं।
8.10 PM : शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी जारी है। दिल्ली कैपिटल्स ने आठ ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 68 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 31 और पृथ्वी शॉ 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8.00 PM : दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत करते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। शिखर धवन 27 और पृथ्वी शॉ 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7.55 PM : दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पांच में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं।
7.50 PM : शिखर धवन ने ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2000 रन पूरे कर लिए हैं। धवन दिल्ली के लिए 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
7.47 PM : चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है। शिखर धवन 15 रन पर और पृथ्वी शॉ 13 रन पर है।
7.43 PM : तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 25 रन है। शिखर धवन 13 रन पर और पृथ्वी शॉ 10 रन पर है।
7.40 PM : दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार शुरुआत करते हुए दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 11 रन पर और पृथ्वी शॉ 8 रन पर है।
7.34 PM : पहले ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है। शिखर धवन 6 रन पर और पृथ्वी शॉ 3 रन पर है।
7.30 PM : आईपीएल 2021 में शुक्रवार अनोखे डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। लीग के इस अंतिम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है।
7.20 PM : आरसीबी को टॉप 2 में जाने के लिए आज पहले बल्लेबाज़ी कर 163 रनों से जीत दर्ज करनी थी। पहले गेंदबाज़ी करने के बाद वह टॉप 2 में नहीं पहुंच सकती।
7.10 PM : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन :
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिस्टियन, शाहबाज़ अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, युज़वेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रिपल पटेल, शिमरन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश ख़ान, एनरिक नॉर्टजे।
7.07 PM : दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
7.00 PM : आईपीएल 2021 के अंतिम लीग मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।







