नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश में इस बीमारी से लड़ने के लिए एक और दवा को मंज़ूरी दी गई है. डीसीजीआई ने डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है. डीआरडीओ ने इस दवा को डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर तैयार किया है.
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक क्लिनिकल परीक्षण में सामने आया है कि 2-डीजी दवा अस्पताल में भर्ती मरीजों के तेजी से ठीक होने में मदद करती है. इसके अलावा इस दवा से मरीज़ की ऑक्सीजन पर अतिरिक्त निर्भरता भी कम होती है.
मंत्रालय का कहना है कि डीआरडीओ द्वारा विकसित ये दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती. मरीज़ को कोविड रोधी दवा 2-डीजी को पानी में घोल कर पीना होता है.







