राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना तेज गति से बढ़ रही है। पिछले कई रिकॉर्ड्स को धवस्त करते हुए दिल्ली में आज 1900 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि छह लोगों की जान चली गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज 1904 नए मरीज मिले हैं। 1411 और लोग बीमारी से ठीक हुए हैं, जबकि छह लोगों की और मौत हो गई है। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,59,619 हो गई है। अभी तक 6,40,575 लोग ठीक हो चुके हैं। राजधानी में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11,012 हो गया है। अभी 8032 लोग बीमारी से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
Delhi reports 1904 new #COVID19 cases, 1411 recoveries and 6 deaths in the last 24 hours.
Total cases 6,59,619
Total recoveries 6,40,575
Death toll 11,012Active cases 8032 pic.twitter.com/HnQsMXhsYK
— ANI (@ANI) March 29, 2021
इससे पहले, दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1800 से अधिक मरीजों की पुष्टि हुई थी। वहीं नौ संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 6,57,715 पहुंच गए हैं जबकि 11,006 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 13 दिसंबर को एक दिन में 1984 नए मामले आए थे। शहर में शनिवार को 1558, शुक्रवार को 1534, बृहस्पतिवार को 1515, बुधवार को 1254 और मंगलवार को 1101 नए मामले आए थे। विभाग के मुताबिक, नमूनों के संक्रमित आने की दर बढ़कर 2.35 प्रतिशत पहुंच गई है जो शनिवार को 1.70 फीसदी थी।







