#LIC IPO# LIC Unions#Indian Politics# PM Modi# Finance Ministry#
एलआईसी पर मैं और दूसरे जो लिख रहे थे वो बातें अब हर अखबार मुख्य रूप से लिख रहे है। एलआईसी का एकआईपीओ घोटाला है और शेयर के भाव कम रख कर सरकारी खजाने की लूट हो रही है। एलआईसी की बेसिक वैल्यू 5.39 लाख करोड़ है। अलग अलग पैरामीटर पर एलआईसी विश्व की नम्बर 1-3 इन्शुरन्स कंपनी है।
5.39 लाख करोड़ के हिसाब से एलआईसी का मिनिमम भाव 835₹ बनता है और 5.39 लाख करोड़ के 3-5 गुना के आधार पर का भाव 3900-7000 के बीच बैठता है।(इन्वेस्टर को कोई दिक्कत नही है)। पर को 949 पर बेचा जा रहा है..आपको लगता होगा कि सरकार आपको इतने सस्ते में शेयर दे रही है तो 949 का 6000 होना तय है, पर ऐसा तब तक नहीं होगा जब तक का मालिकाना बिक ना जाए।
मोदी ने एलआईसी बेच कर 75,000 करोड़ उगाहने की घोषणा की थी..पर आज 75,000 करोड़ केवल 21,000 करोड़ रह गया है..50,000 करोड़ का घाटा तो खुली आंखों से दिख रहा है। शेयर बाजार में कुछ भी सस्ता/महंगा नही होता, शेयर बाजार में केवल वैल्यू होती है और विश्व की सबसे कीमती कंपनियो में से एक LIC को ऐसे हालात में बेचने की जरूरत ही क्या है? मुझे आजतक LIC के IPO का लॉजिक ही समझ मे नही आया..क्योंकि LIC के IPO से मिला हुआ एक ₹ भी LIC के काम नही आएगा..LIC ने लिखा है : IPO का पूरा पैसा सरकार को दिया जाएगा..

फिर से कहता हूँ : मोदी आपके बच्चों का भविष्य बेच रहा है..मोदी को रोकना आपका राष्ट्रीय कर्तव्य है.. #krishiyer (सोर्स : ET, FE, BS, The Telegraph, नेशनल हेराल्ड और अन्य)

दिनेश चंद्रा
यह लेख स्वतंत्र पत्रकार का है ये उनके अपने विचार हैं इससे वेबसाइट का सहमत व जिम्मेदार होना जरूरी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here