सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ 19 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. अगर आप दृश्यम मूवी के फैन हैं और फिल्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाकर देख सकते हैं. फिल्म में साउथ के जाने-माने सुपरस्टार मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है.

फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसफ हैं और फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, सिद्दीकी, आशा शरत, मुरली गोपी, अनसिबा, साईंकुमार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां से इसका पहला पार्ट समाप्त हुआ था. फिल्म के ट्रेलर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. पहले पार्ट में जबरदस्त सस्पेंस ने दर्शकों को सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया था.

फिल्म का पहला पार्ट जबरदस्त सक्सेसफुल हुआ था और मूल रूप से मलयालम में बनी इस फिल्म का फिर इसी नाम से हिंदी में भी रीमेक बना था. हिंदी रीमेक में अजय देवगन ने मोहनलाल वाली भूमिका निभाई थी. उनके अलावा फिल्म में श्रिया सरन, इशिता दत्ता और तब्बू अहम भूमिका में दिखाई दिए थे. अब जब मलयालम में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हो चुका है तो दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि इसका हिंदी में दूसरा पार्ट कब आएगा?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here