e-SHRAM पोर्टल पर मौजूद असंगठित क्षेत्र के वर्कर्स की सूची में बदलाव किया गया है। अब रेलवे गोदाम श्रमिक भी ई-श्रम पोर्टल में जोड़े गए हैं। आपको बता दें कि मौजूदा सूची में पहले से ही ‘गोदाम श्रमिक’ एक पेशा के तौर पर दिखाया गया है। 

हालांकि, नए बदलाव में रेलवे गोदाम श्रमिकों की सुविधा के लिए ‘गोदाम श्रमिक’ पेशे में थोड़ा बदलाव किया गया और इसे ‘गोदाम श्रमिक/रेलवे गोदाम श्रमिक’ कर दिया गया है। अब गोदाम श्रमिक इस पेशे के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वर्तमान में ई-श्रम पोर्टल पर लगभग 400 पेशे शामिल हैं। इन पेशों से जुड़े वर्कर्स ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये वर्कर्स ई-श्रम कार्ड के भी हकदार होंगे।

श्रमिकों के प्रवक्ता परिमल कांति मंडल ने कहा, “इंसान की जिंदगी में पहचान सबसे अहम चीज होती है। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ने हमारे माल गोदाम श्रमिकों को पहचान देकर उनके जीवन में एक नई दिशा दी है।” उन्होंने बताया कि रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के कर्मचारी उम्मीद की किरण देख रहे हैं। अभी हमारी सभी मांगे नहीं मानी गई हैं, लेकिन कुछ पर मंत्रालय विचार कर रहा है।

कितने वर्कर्स जुड़े: बीते साल केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के वर्कर्स के लिए e-SHRAM पोर्टल किया था। इस पोर्टल के जरिए 38 करोड़ वर्कर्स के ई-श्रम कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 25 करोड़ वर्कर्स पोर्टल से जुड़े हैं और अधिकतर ने ई-श्रम कार्ड बनवा भी लिए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here